फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अकबरपुर को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

अकबरपुर को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति
अकबरपुर को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए अकबरपुर उपकेंद्र में 30 लाख रुपये लागत से पैनल व जर्जर उपकरण बदलने के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। इससे विद्युत ट्रिपिंग के साथ ही बार-बार उपकेंद्र में आने वाली गड़बड़ियों से निजात मिलेगी। ऐसे में लगभग 50 हजार आबादी को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।


गौरतलब है कि अकबरपुर नगर को दो विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति होती है। इनमें से एक टाउन उपकेंद्र है, तो दूसरा मरैला विद्युत उपकेंद्र। नगर का बड़ा हिस्सा टाउन उपकेंद्र से जुड़ा है। ओवरलोड चल रहे इस उपकेंद्र के ज्यादातर उपकरण जर्जर हो चुके थे।
विज्ञापन



उपकेंद्र के सुदृढ़ीकरण के लिए विभागीय स्तर पर लंबे समय से पत्राचार किया जा रहा था। इस बीच इसे दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना में शामिल कर लिया गया। जिसके बाद आवश्यक मरम्मत कार्यों को हरी झंडी मिली और जर्जर उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपकेंद्र के कुल 12 जर्जर पैनल को एक-एक कर बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही टीपीएमओ समेत कई अन्य छोटे-छोटे उपकरण भी मंगलवार को बदले गए हैं। इन्हीं उपकरणों के खराब होने से विद्युत आपूर्ति में अक्सर व्यवधान होता था। लगभग 30 लाख रुपये लागत से हो रहा सुदृढ़ीकरण का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।


विभागीय सूत्रों के अनुसार पैनल व अन्य जर्जर उपकरणों के बदलने से अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा। सबसे बड़ा फायदा ये कि बार-बार होने वाले विद्युत व्यवधान से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिलेगा।



नगर व आसपास की लगभग 50 हजार की आबादी को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिशासी अभियंता विद्युत एके यादव ने बताया कि, विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed