फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौँदा, मौत

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौँदा, मौत

Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौँदा, मौत
तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में हंसवा मोड़ पर सोमवार को बेकाबू ट्रक बाइक सवार व्यापारी को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी जगदीश कुमार जायसवाल सुबह अपने बेटे राजकुमार जायसवाल के साथ मोहनगंज स्थित कृषि रक्षा इकाई से धान का बीज खरीदने गया था। वहां से राजकुमार बाइक पर धान का बीज लादकर घर जा रहा था। वहीं जगदीश साइकिल से पीछे-पीछे घर जाने लगा। रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक राजकुमार को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में राजकुमार (35) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक सहित ट्रक के पिछले पहियों में चिपक गया। राजकुमार की इन्हौंना मार्ग पर नई बैट्रियों के साथ पुरानी बैट्रियों की मरम्मत की दुकान है।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ धीरेंद्र सिंह घटनास्थल हंसवा मोड़ पर पहुंचे। हादसे के बाद चालक, क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। युवक का शव ट्रक के नीचे पिछले पहियों में फंसे होने के कारण निकालने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर गड्ढे होेने के चलते अक्सर हादसे होते हैं। कई बार मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। राजकुमार के दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री काजल (सात) तथा छोटी पुत्री नयंशी (पांच) और पत्नी गुड़िया है। एसओ का कहना है कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed