{"_id":"5ac1267a4f1c1bb5618b4dac","slug":"201522607738-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं खरीद
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में मूल्य समर्थन योजना के तहत एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जानी है। गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन रविवार को अवकाश के कारण क्रय केंद्र बंद रहे। अब सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू होगी।
बहराइच में लगभग 18 लाख किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों से गेहूं खरीद की जानी है। जिला प्रशासन की ओर से छह क्रय एजेंसियों के माध्यम से 123 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इसमें क्रय एजेंसी पीसीएफ के सर्वाधिक 72, पीसीयू के 29, खाद्य शाखा विपणन के 44, एफसीआई के चार और यूपी स्टेट एग्रो व एनएनसीएफ के दो-दो केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
शासन की ओर से बहराइच जनपद में गेहूं खरीद के लिए एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिसके लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर बैनर टांग कर व्यवस्थाएं पूरी होने का दावा किया है। गेहूं खरीद के अपर नोडल अधिकारी रामकैलाश सोनकर ने बताया कि खरीद के लिए कांटा, बांट आदि व्यवस्थाएं क्रय केंद्रों पर सुनिश्चित कर दी गई हैं। सोमवार से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
लघु व सीमांत किसानों से खरीद के लिए दिन तय
अपर नोडल अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से लघु व सीमांत किसानों से गेहूं की खरीद किए जाने के लिए दिन भी तय किए गए है। इस दिन बड़े किसानों की खरीद नहीं की जाएगी।
गांव से आने वाले छोटे किसानों से बुधवार व शनिवार को खरीद होगी। अन्य दिनों में सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने 1735 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया है। सभी क्रय केंद्रों पर बोरे और बजट की व्यवस्था भी कर दी गई है।