{"_id":"5aba79054f1c1b21578b6df0","slug":"201522170117-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 करोड़ रुपये से बदलेगी रिसिया नगर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 करोड़ रुपये से बदलेगी रिसिया नगर की सूरत
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया नगर पंचायत की सूरत बदली जाएगी। इस पर ढाई करोड़ का बजट खर्च होगा। प्रस्तावित बजट को शासन ने मंजूरी दे दी है। अप्रैल से कार्य शुरू हो जाएगा।
आठ वार्डों में चार किलोमीटर पक्के मार्ग व नाली का निर्माण होगा। बंद पड़ी पानी की टंकी से पेयजल की सप्लाई शुरू होगी। प्रसाधन की सुविधा मुहैया कराने के लिए देवीपुरा व रविदास नगर मोहल्ले में महिला व पुरुष शौचालय की स्थापना की जाएगी।
रिसिया नगर पंचायत बहराइच शहर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे औद्योगिक नगर भी माना जाता है। यहां पर उद्योगपति और व्यवसायी अधिक हैं। लेकिन सुविधाओं और संसाधनों का अभाव है। शहर से सटा होने के बावजूद रिसिया नगर पंचायत उपेक्षित है।
विज्ञापन
अब नगर पंचायत प्रशासन ने रिसिया नगर को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू की है। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी महमूद अहमद ने बताया कि ढाई करोड़ की कार्य योजना तय की गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
शासन ने हरी झंडी दे दी है। कार्य योजना के तहत नगर के आठ वार्डों में जर्जर सड़कों को डामरीकृत किया जाएगा। जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्की नालियों का निर्माण होगा। सीवर लाइन बनाई जाएगी।
नगर क्षेत्र में स्थापित पानी की टंकी एक दशक से निष्प्रयोज्य है। 36 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था शुरू की जाएगी। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना नहीं होगा।
नगर क्षेत्र होने के कारण प्रसाधन की समस्याएं अधिक आती हैं। इस समस्या को देखते हुए शहर के मध्य स्थित मोहल्ला रविदास नगर और देवीपुरा मोहल्ले में महिला और पुरुष शौचालय की स्थापना करवाई जाएगी।
पांच सीटर शौचालय का निर्माण 16 लाख की लागत से होगा। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी।
इन मोहल्लों में होगा निर्माण कार्य
इंदिरा नगर मोहल्ले में दूरसंचार के निकट 300 मीटर मार्ग निर्माण होगा। इसी तरह देवीपुरा मोहल्ले में 400 मीटर पक्के मार्ग का निर्माण, रविदास नगर में 300 मीटर मार्ग व नाली निर्माण, नानकपुरा मोहल्ले में 300 मीटर मार्ग व नाली निर्माण, सरस्वती नगर मोहल्ले में 300 मीटर मार्ग व नाली निर्माण, गायत्री नगर मोहल्ले में 300 मीटर मार्ग व नाली निर्माण, ऋषि भूमि मोहल्ले में नाली निर्माण के साथ ही सीवर लाइन व नाले और नालियों को ढकने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।
प्रकाश व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
इंदिरा नगर, देवीपुरा, रविदास नगर, ऋषि भूमि, नानकपुरा, शास्त्रीनगर, मोहम्मदनगर, गायत्री नगर और राजेंद्र नगर में सोडियम, मरकरी व एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी। इस पर 25 लाख की लागत आएगी।
मई में शुरू हो जाएगी पेयजल पाइप लाइन
नगर क्षेत्र में स्थित पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 25 लाख का बजट निर्धारित हुआ है। बजट को हरी झंडी मिल गई है। शासन की अनुमति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रयास है कि मई तक निष्प्रयोज्य पानी की टंकी से पेयजल की सप्लाई शुरू करा दी जाए।