{"_id":"5a4e6c6d4f1c1bd1408b4b89","slug":"201515089005-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने जमकर हंगामा काटा, साथियों ने समझाने की कोशिश की तो हुआ ये...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने जमकर हंगामा काटा, साथियों ने समझाने की कोशिश की तो हुआ ये...
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पीएसी में तैनात एक सिपाही ने बुधवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काटा। परेशान अन्य सिपाहियों ने इस बात की सूचना सैन्य सहायक को दी। जिसके बाद सैन्य सहायक ने सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
27वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही सुरजीत कुमार सिंह ने बुधवार को जमकर शराब पी। इसके बाद उसने वाहिनी परिसर में खूब हंगामा किया। साथी सिपाहियों ने जब उसे समझाना चाहा तो वह उनसे उलझ गया। हंगामा बढ़ते देख, सिपाहियों ने इसकी सूचना सैन्य सहायक को दी।
इस पर सैन्य सहायक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए डॉक्टरी परीक्षण के भी निर्देश दिए। सैन्य सहायक के निर्देश के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने सिपाही को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरी परीक्षण के बाद सिपाही को वाहिनी ले जाया गया।
विज्ञापन
इस बाबत पीएसी के सैन्य सहायक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया गया है। जांच के बाद उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।