{"_id":"5a2ad7004f1c1bce408bbdc6","slug":"201512756992-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई क्विंटल काली मिर्च के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई क्विंटल काली मिर्च के साथ तस्कर गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। झिंगहाघाट पुल के निकट हनुमान मंदिर के पास स्वाट टीम ने एक तस्कर को ढाई क्विंटल अवैध काली मिर्च के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नानपारा बाजार निवासी सुफियान शुक्रवार को बाजार से अवैध काली मिर्च खरीद कर उसे नेपाल भेजने की फिराक में था। वह 10 बोरों में भरकर लगभग 250 किलो काली मिर्च लेकर झिंगहाघाट पुल के निकट हनुमान मंदिर के पास वाहन का इंतजार कर रहा था।
भनक लगने पर स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव ने दल के साथ मौके पर जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 10 बोरा काली मिर्च के साथ उसे गिरफ्तार कर कोतवाली नगर लाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसपी जुगुल किशोर ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।