फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   झमाझम बारिश, जलभराव से आफत

झमाझम बारिश, जलभराव से आफत

Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश, जलभराव से आफत
झमाझम बारिश, जलभराव से आफत
विज्ञापन

- गलियों में पानी भरने से घर से निकलना रहा दुश्वार
- नगर पालिका की ओर से पानी निकासी की नहीं की गई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। मानसून ने रविवार को जिले में दस्तक दे दी। झमाझम बारिश हुई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में बदरा खूब बरसे। बरसात के साथ तेज हवा चली। इससे कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जलभराव उनके लिए आफत बन गया। शहर की गलियों में पानी भर जाने के कारण नागरिकों का घर से निकलना दुश्वार रहा। बावजूद नगर पालिका की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। नतीजतन लोग जलभराव से राहत पाने के लिए स्वयं पानी निकालते नजर आए।
वैसेे तो शनिवार से ही हल्की बारिश होना शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हुई। बरसात की वजह से लोगों को एकबारगी गर्मी से राहत मिल गई। पर मानसून की पहली झमाझम बारिश ने शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी गई। शहर के दक्षिणी जहानाबाद, कैपिटल सिनेमा के पास जलभराव हो गया। पानी नागरिकों के घरों के सामने भर गया। इससे नागरिकों को घर से निकलना मुश्किल रहा। नागरिक संतोष गुप्ता, अंकित कनौजिया, सलमान, अशरफ का कहना था कि पानी बरसने पर यहां पर जलभराव हो जाता है। स्वयं पानी निकासी करनी पड़ी। इसके अलावा डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, मलिकमऊ रोड भी जलभराव से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

इंदिरा नगर, जवाहर विहार कॉलोनी, छोटा घोसियाना, बड़ा घोसियाना, किला बाजार, घसियारी मंडी में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। एक तरफ लोग जलभराव से जूझते रहे, वहीं पानी निकासी के लिए पालिका के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। आशीष कुमार, कल्लू वर्मा, दिनेश मोदनवाल का कहना था कि जलभराव से परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं हवा के कारण हवा चलने से जेल रोड से आनंद नगर जाने वाले मार्ग पर पेेड़ गिर गया। इससे कुछ देर तक इस रोड पर आवागमन ठप रहा। लोगों ने पेड़ की डालें काटकर उसे बाहर किया। सिविल लाइंस के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों के महराजगंज, बछरावां, हरचंदपुर, राही, मुराईबाग समेत अन्य कस्बों में जलभराव से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
2.5 मिमी हुई बारिश
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अधिकारियों का कहना है कि रायबरेली जिले में 2.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इसी तरह बारिश होने की संभावना है।

इनसेट
कहीं पर नहीं रहा जलभराव
नगर पालिका की सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी का कहना है कि बारिश की वजह से कहीं पर जलभराव की समस्या नहीं आई है और न ही इसकी शिकायत की गई। पहले ही जलभराव से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नालों की साफ-सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed