फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 patient of home isolation send to hospital

बीमारी छुपाकर होम आइसोलेशन में रह रहे 200 मरीज भेजे जाएंगे अस्पताल

Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
200 patient of home isolation send to hospital
बीमारी छुपाकर होम आइसोलेशन में रह रहे 200 मरीज भेजे जाएंगे अस्पताल
विज्ञापन

केस 1 : गोमतीनगर विनम्रखंड में दंपती व उनके जुड़वा बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए थे। अन्य बीमारियां छिपाते हुए इन लोगों ने होम आइसोलेशन में रहने की बात कही। सत्यापन में कंट्रोल रूम में दी गई जानकारी गलत पाई गई, जिसके बाद दंपती समेत चारों लोगों को शनिवार शाम लोहिया संस्थान में शिफ्ट कराया गया है।
केस 2 : अलीगंज निवासी बुजुर्ग (65) कैंसर से ग्रसित थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने यह जानकारी छुपाकर होम आइसोलेशन चुना। जांच के दौरान वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने बाद भी अस्पताल जाने को राजी नहीं थे। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें पीजीआई में शिफ्ट कराया है।
विज्ञापन

ये मामले तो कुछ उदाहरण हैं। 200 से अधिक कोरोना संक्रमित अपनी अन्य बीमारियां और जानकारी छुपाकर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
टीम के सत्यापन में हकीकत सामने आने पर स्वस्थ्य विभाग इनकी नई सूची तैयार करवा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सितंबर में तबीयत बिगड़ने के बाद ऐसे करीब 300 रोगियों का होम आइसोलेशन समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के नोडल अफसर डॉ. केपी त्रिपाठी के मुताबिक, होम आइसोलेशन में बीमारी से ग्रसित मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।
लेवल-1 ग्रेड के अस्पतालों पर बढ़ेगा लोड
होम आइसोलेशन शुरू होने के बाद लेवल-1 ग्रेड के अस्पतालों में बेड खाली पड़े थे। वहां जाने के बजाय मरीज निजी सेंटर या होम आइसोलेशन में चले जाते थे। ऐसे में लेवल-1 ग्रेड मेंलोकबंधु व रामसागर मिश्रा अस्पताल में करीब 90 प्रतिशत बेड खाली पड़े हुए थे। नए आदेश के तहत सर्दी-जुकाम के रोगी को भी अस्पताल में शिफ्ट करने से लेवल 1 ग्रेड के बेड भी जल्द फुल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed