फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 oxygen cylinder dump in apartment

पारिजात अपार्टमेंट में 200 ऑक्सीजन सिलेंडर के डंपिंग की सूचना पर मचा हड़कंप

Thu, 27 May 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
200 oxygen cylinder dump in apartment
लखनऊ। विभूतिखंड के पारिजात अपार्टमेंट में बुधवार शाम को ऑक्सीजन सिलेंडर की डंपिंग की सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। इसी बीच एक एनजीओ की संचालिका ने ऑक्सीजन सिलेंडर रखने की बात कही। काफी देर तक कहासुनी के बाद पुलिस ने 24 घंटे में सिलेंडर अपार्टमेंट से हटाने की मोहलत दी। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।
विज्ञापन

पारिजात अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के सचिव समर विजय सिंह ने जिला प्रशासन व विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की कि मकान नंबर बी-2/104 में एक एनजीओ संचालित हो रहा है। यहां कुछ दिनों से भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडारण किया जा रहा है। आज भी लगभग 200 सिलेंडर बी-1 ब्लॉक में रखे गए हैं। यह घोर लापरवाही और चिन्ता का विषय है कि अभी हाल ही में एक गैस कांड में कितनी जान जा चुकी है, परन्तु उस फ़्लैट स्वामी ने एनजीओ को दे दिया है और किसकी अनुमति से एक आवासीय परिसर में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसी सूचना मिलने पर विभूतिखंड प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने एसआई संजय गुप्ता को मौके पर भेजा। इस दौरान वहां मौजूद सोसायटी और एनजीओ राइट वॉक फाउंडेशन की संचालिका समीना बानो भी मौजूद थीं। दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुलिस ने कागजात देखे। आवासीय परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर डंप करने की अनुमति पत्र नहीं मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद एनजीओ संचालिका समीना बानो को 24 घंटे की मोहलत दी। कहा गया कि इस दौरान वह अपने ऑक्सीजन सिलेंडर को किसी गैर रिहायशी इलाके में रखवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed