फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 houses searched, 16 interrogated, man seen following girl

Lucknow News: 200 घरों की तलाशी, 16 से पूछताछ, बच्ची के पीछे जाते दिखा था शख्स

Mon, 03 Feb 2025 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
200 houses searched, 16 interrogated, man seen following girl
200 घरों की तलाशी, 16 से पूछताछ, बच्ची के पीछे जाते दिखा था शख्स
लखनऊ। बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस का दावा है कि लापता होने के बाद उसके घर के आसपास करीब 200 घरों की तलाशी ली गई। पानी की टंकी व मैन होल चेक किए गए, पर कुछ मिला नहीं था। अब तक 16 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर 23 जनवरी की शाम 5.01 बजे बच्ची चौराहे के पास सब्जी की डलिया लेकर जाते दिखी थी।
विज्ञापन

पुलिस को कॉस्मेटिक विक्रेता सोनू जोशी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम 5.05 बजे बच्ची दिखी। सोनू घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। बच्ची घर के पास मुड़ी और पीछे सोनू जाते दिखा। इसके बाद कुछ नजर नहीं आया। इसी फुटेज के बाद पुलिस का शक सोनू पर गहराया था। शनिवार को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद सोनू को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस को जिस शख्स सोनू जोशी पर पहला संदेह हुआ, पूछताछ के बाद उसके आत्महत्या करने से जांच उलझ गई है। पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है।
विज्ञापन

साले को सोनू ने किया था मेसेज, व्हाट्सएप चैट की डिलीट
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि सोनू के मोबाइल की जांच में उसकी व्हाट्सएप चैट डिलीट मिली। चैट को रिकवर किया गया तो पता चला कि सोनू ने साले को मैसेज किया था कि उसे कॉल न करे। सोनू ने ऐसा क्यों किया, यह बात साफ नहीं हो सकी है। सोनू के मोबाइल फोन से दो निजी वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को छह किलोमीटर दूर कौन ले गया
बच्ची के घर और घटनास्थल के बीच छह किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी दूर कौन और क्यों ले गया? कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्या करने वाला सैरपुर का है। या फिर बच्ची की हत्या कहीं और करने के बाद शव को सैरपुर इलाके में नाले में ले जाकर फेंका गया है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस करीबियों और स्थानीय लोग इलाके में रहने वाले नशेड़ियों पर शक जता रहे हैं। पुलिस तीन नशेड़ियों को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed