फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 thousand people will get relief from power cuts

20 हजार लोगों को बिजली कटौती से राहत

Sun, 11 May 2014 01:19 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
20 thousand people will get relief from power cuts

तेज गर्मी में एक महीने से बिजली कटौती का दंश झेल रहे 20,000 लोगों को रविवार रात तक राहत मिल सकती है। रात में होनी बिजली कटौती अब खत्म होगी।

विज्ञापन


इसके लिए विकासनगर कॉलोनी में 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जबकि जीटीआई में रविवार से बिजली कटोती से राहत मिलेगी।

मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने बताया कि विकासनगर उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से पांच एमवीए को हटाकर 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

इसके कारण कमला मार्केट, कमला नेहरू नगर, सेक्टर-नौ पंतनगर, श्यामनगर, खुर्रमनगर में रात नौ बजे तक बिजली नहीं आई।

उन्होंने बताया कि 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर के चालू होने से विकासनगर कॉलोनी में आधी रात तक होने वाली बिजली कटौती बंद होगी, जबकि जीटीआई उपकेंद्र पर 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह पहुंच चुका है।
विज्ञापन


यहां से पांच एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर हटाकर उसे लगाया जाएगा। इस पॉवर ट्रांसफार्मर के चालू होने से सबसे अधिक कारोबारियों को राहत मिलेगी।

बांसमंडी चौराहे पर स्थित जीटीआई उपकेंद्र पर रविवार सुबह नौ से पांच एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह पर 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण जीटीआई उपकेंद्र ठप रहेगा, जिससे चारबाग, नाका, पान दरीबा, ब्लंट स्क्वायर, मवैया, मकबूलगंज, एपीसेन रोड, गणेशगंज, लाटूश रोड आदि इलाके के करीब 8000 कनेक्शन धारकों को बिजली नहीं मिलेगी।

एक्सईएन मोहम्मद असलम ने बताया कि नया 10 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर शाम सात बजे तक चालू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed