Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 special trains for holi

होली पर 20 स्पेशल ट्रेनें देंगी यात्रियों को राहत, नई दिल्ली व हावड़ा रूट पर चलेंगी ट्रेनें

Fri, 19 Mar 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
20 special trains for holi
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को सीटों की किल्लत व मारामारी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे दीपक कुमार ने बताया कि 04032 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी एक्सप्रेस 22 से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को आनंदविहार टर्मिनल से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन लखनऊ होते हुए सुबह 8.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04031 वाराणसी-आनंदविहार टर्मिनल 21 से 30 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को वाराणसी से शाम 7.30 बजे चलकर अगली सुबह 9.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और भदोही स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

बठिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस
बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 व 28 मार्च को बठिंडा से रात्रि 9.05 बजे प्रस्थान कर अगली शाम 4.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 22 व 29 मार्च को वाराणसी से रात 9.20 बजे चलकर अगली शाम 4.50 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-वाराणसी एक्सप्रेस
श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 व 28 मार्च को श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10.15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 23 व 30 मार्च को वाराणसी से सुबह 6.35 बजे चलकर अगली सुबह 9.20 श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा पहुंचेगी।
लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
आनंदविहार टर्मिनल लखनऊ एसी सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस 24 और 31 मार्च को आनंदविहार टर्मिनल से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 4.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 23 व 30 मार्च को लखनऊ से रात 9.20 बजे चलकर अगली सुबह 5.45 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचेगी।
लखनऊ-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
लखनऊ हजरत निजामुद्दीन एसी सुपरफ ास्ट एक्सप्रेस 25 मार्च व पहली अप्रैल को लखनऊ से रात 9.20 बजे चलकर अगली सुबह 5.45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 22 व 29 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से रात 8.10 बजे चलकर अगली सुबह 4.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
गोरखपुर-चंडीगढ़ वाया लखनऊ एक्सप्रेस
चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11.20 बजे चलकर अगली शाम 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 19 और 26 मार्च को गोरखपुर से रात 10.10 बजे प्रस्थान कर अगली दोपहर 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
नई दिल्ली-बरौनी वाया लखनऊ
नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 19, 23, 26, 30 मार्च को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर अगली दोपहर तीन बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 20, 24, 27 और 31 मार्च को बरौनी से शाम 7.30 बजे प्रस्थान करअगली दोपहर 4.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
लखनऊ-नंगलडैम एक्सप्रेस
नंगलडैम-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल 22 और 29 मार्च को नंगलडैम से रात 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 23 व 30 मार्च को लखनऊ से रात 9.30 बजे प्रस्थान करअगली दोपहर एक बजे नंगलडैम पहुंचेगी।
नंगलडैम-कोलकाता वाया लखनऊ एक्सप्रेस
नंगलडैम-कोलकाता साप्ताहिक 20 और 27 मार्च को नंगलडैम से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 22 और 29 मार्च को सुबह 7.40 बजे प्रस्थान कर अगली दोपहर 3.55 बजे नंगलडैम पहुंचेगी।

लखनऊ-कोलकाता एक्सप्रेस
लखनऊ कोलकाता साप्ताहिक सुपरफ ास्ट 19 से 30 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को लखनऊ से रात 11.55 बजे प्रस्थान करअगली रात 9.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 20 से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को कोलकाता से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगली रात 8.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed