{"_id":"64c7f6fdf3240eb39d040106","slug":"20-lakhs-including-cash-were-blown-away-from-six-houses-of-railway-colony-raebareli-news-c-101-1-slko1032-1894-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे कॉलोनी के छह घरों से नकदी समेत 20 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे कॉलोनी के छह घरों से नकदी समेत 20 लाख उड़ाए
Mon, 31 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कस्बे के रेलवे कॉलोनी में रविवार की रात चोरों ने रेलवे कर्मियों के छह घरों को निशाना बनाया। ताला तोडक़र घरों में रखी नगदी समेत लगभग 20 लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय घर कोई नहीं था। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस घटना से ऊंचाहार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की हवा निकल गई।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुल्हियापुर निवासी अमर बहादुर स्टेशन पर सेंटमैंन के पद पर तैनात है। वह परिवार समेत कॉलोनी में रहता है। रविवार को वह परिवार समेत किसी काम से गांव चला गया था। रात में चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ा और घर में रखी लगभग तीन लाख 20 हजार की नकदी व लगभग नौ लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर का रहने वाला गैंगमैन जियालाल के घर बेटी की शादी के लिए रखी नगदी व आभूषण समेत लगभग चार लाख, आरपीएफ कांस्टेबल रामकुमार के घर से 11 हजार नगद व एक लाख के आभूषण पार कर दिया।
हरियाणा के रहने वाले आरपीएफ कांस्टेबल सुमित कुमार, प्रमोद राय व प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन, लाला बाजार के आशुतोष तिवारी के घर भी चोरों ने हाथ साफ किया। छह घरों से लगभग 20 लाख की चोरी की गई है। सुबह घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। सीओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
शिवगढ। थाना क्षेत्र के पूरे जयलाल मजरे सीवन गांव निवासी तेजबहादुर दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी पत्नी शन्नो देवी तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। मायके में रखे जेवरात भी वह अपने साथ लाई थी। शनिवार को दवा कराने गई थी। रात में चोरों ने ताला तोड़कर घर से जेवरात पार कर दिए। सुबह उसका देवर दिनेश कुमार ने देखा कि ताला टूटा पड़ा है। इसकी सूचना पीड़िता को दी। इस पर वह घर पहुंची। घर में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। उसने बताया कि चोर झुमकी, पायल, हाफ पेटी, माला, हाथ का फूल, टंकी समेत 20 हजार रुपये पार कर दिए। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।