{"_id":"68210a13ef6b1b1c8d00b767","slug":"20-increase-in-applications-for-admission-in-nursing-lucknow-news-c-13-lko1070-1197447-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नर्सिंग में दाखिले के लिए 20 फीसदी बढ़े आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नर्सिंग में दाखिले के लिए 20 फीसदी बढ़े आवेदन
विज्ञापन
लखनऊ। नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए आवेदन करने वालों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। पिछले साल के मुकाबले इस साल आवेदकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ गई है।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रदेश भर के नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मई थी। वर्ष 2023 में नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए कुल मिलाकर 60 हजार आवेदन आए थे। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 1.10 लाख पहुंचा था। साल आवेदन की संख्या 1.30 लाख से ज्यादा है। इसमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों के आवेदन हैं। इनकी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।
21 मई को होगी प्रवेश परीक्षा
अटल विश्वविद्यालय के माध्यम से केजीएमयू, एसजीपीजीआई समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 मई हो सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
जीएनएम के आवेदन 22 और पैरामेडिकल के 24 मई तक
अटल विवि की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश भर के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में पैरामेडिकल और जीएनएम पाठ्यक्रमों के दाखिले भी होने हैं। पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के आवेदन 24 मई तक लिए जाएंगे। इसकी प्रवेश परीक्षा 18 जून को प्रस्तावित है। इसी तरह जीएनएम के आवेदन 22 मई तक लिए जाएंगे। इसकी प्रवेश परीक्षा 11 जून को प्रस्तावित है। आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए तीन हजार तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए दो हजार रुपये है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.abvmuup.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं में दिख रहा क्रेज
नर्सिंग के प्रति युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बीते साल की तरह इस साल भी नर्सिंग आवेदनों में काफी उछाल आया है।
-प्रो. लोकेश अग्रवाल, डीन, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी