{"_id":"6769b23e4d5769d153070ae4","slug":"20-drivers-and-conductors-found-without-uniform-fined-raebareli-news-c-101-1-slko1033-124688-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना वर्दी के मिले 20 चालक-परिचालक, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना वर्दी के मिले 20 चालक-परिचालक, जुर्माना
Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रयागराज महाकुंभ मेला को देखते हुए रोडवेज बसों के चालकों-परिचालकों की वर्दी को अनिवार्य कर दिया गया है। 15 दिन पहले 325 चालकों-परिचालकोंं को 1800-1800 रुपये भेजने के बाद सोमवार से वर्दी को अनिवार्य कर दिया गया। निरीक्षण में 20 चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिले। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने संबंधितों पर जुर्माना करते हुए आगे से वर्दी में ड्यूटी करने के आदेश दिए। बसों का सफाई के भी आदेश दिए गए हैं।
महाकुंभ में रोडवेज ने बस चालकों-परिचालकों को वर्दी में ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं। वर्दी के लिए सभी के खाते में धनराशि भेजी गई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी को 15 दिन में वर्दी बनवाने के आदेश दिए हैं। समय पूरा होने के बाद सोमवार से चेकिंग शुरू की गई। सोमवार को पहले ही दिन वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने चालकों-परिचालकों को चेक किया, जिसमें 20 लोग बिना वर्दी के लिए मिले। संबंधितों पर जुर्माना कर दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वर्दी बनवाने के लिए सभी चालकों-परिचिालकों को बजट उनके खातों में भिजवाया गया था। सभी को तय समय में वर्दी बनवाने के आदेश दिए गए हैं। महाकुंभ में बिना वर्दी के कोई चालक-परिचालक बस में नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
सोमवार से चेकिंग शुरू कराई गई है। पहले दिन 20 चालकों-परिचालकों पर जुर्माना किया गया है। बसों की सफाई रखने के आदेश भी दिए गए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।