फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 crore remained in the account, notice to 14 heads and 18 ADOs

Lucknow News: 20 करोड़ खाते में रह गया, 14 प्रधान व 18 एडीओ को नोटिस

Sat, 08 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
20 crore remained in the account, notice to 14 heads and 18 ADOs
रायबरेली। मॉडल गांवों में करीब 20 करोड़ खर्च न करने और स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालयों पूर्ण न कराने पर शुक्रवार को डीपीआरओ ने 14 प्रधानों, 18 सहायक विकास अधिकारियों समेत 77 लोगों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। सात दिन में जवाब न देने पर प्रधानों के अधिकारों को सीज करने के साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले के 92 गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए करीब 35 करोड़ रुपये दिए गए। इसमें अब तक करीब 20 करोड़ खर्च नहीं किए गए हैं। ग्राम पंचायतों अरखा, राही, धरई, ऊंचाहार देहात, बेलाखारा, बेलागुसीसी, जोहवाशर्की, रसूलपुर, बेलाभेला, बेहटाकला, कठवारा, बैंती, मोन, गोविंदपुर में काम की प्रगति बेहद खराब है। ग्राम पंचायतों में 20 से 30 प्रतिशत धनराशि की खर्च की गई है, जबकि अब तक काम शत प्रतिशत पूरा हो जाना चाहिए था। मामले में डीएम ने संबंधित गांवों के प्रधानों और 17 पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। सही जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस साल 27 हजार व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 11 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त और 6400 लाभार्थियों को दूसरी किस्त दी जा चुकी है। सहायक विकास अधिकारियों की लापरवाही के कारण शौचालयोंं का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। 7536 शौचालयों की फोटो अब तक अपलोड नहीं कराई गईं है। इससे शासन स्तर पर नाराजगी जताई गई है। मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए डीपीआरओ ने ऊंचाहार, जगतपुर, सलोन, डीह, महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, लालगंज, राही, हरचंदपुर, सरेनी सहित सभी 18 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं। जवाब सही न आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के 28 खंड प्रेरकों को भी हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed