फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 men arrested for fake secretariate pass

सचिवालय पास चाहिए, तो दीजिए 25 हजार

Wed, 21 Aug 2013 08:43 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
2 men arrested for fake secretariate pass

सचिवालय का पास 25 हजार रुपए में बिक रहा है। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सोमवार देर रात विधान भवन के सामने लेन-देन को लेकर झगड़ रहे दो हाई-प्रोफाइल धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उनके पास से सपा का झंडा, सचिवालय पास, जैमर व हूटर लगी सफारी व स्कॉर्पियो बरामद हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पास बनवाने में सचिवालय प्रशासन के एक अनुसचिव और समीक्षा अधिकारी समेत कई अन्य कर्मचारी लिप्त हैं। पुलिस का दावा है कि शहर में सचिवालय पास बनाने वाला रैकेट सक्रिय है।

विज्ञापन

सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि सोमवार देर रात विधान भवन के सामने स्कॉर्पियो सवार राम दुलार सिंह यादव एवं सफारी सवार जगदीश उर्फ मुन्नू सिंह चौहान आपस में लड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। लिबर्टी कॉलोनी सर्वोदय नगर के जगदीश ने पुलिस को बताया कि उसने रामदुलार का सचिवालय पास बनवाया था। इसके एवज में उसे 25 हजार रुपये मिलने थे।

सचिवालय के अफसरों के आए नाम
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने सचिवालय के अफसरों का नाम लिया है। पुलिस के अनुसार जगदीश सिंह चौहान ने पूछताछ में बताया कि इस गोरखधंधे में सचिवालय प्रशासन के एक अनुसचिव और समीक्षा अधिकारी समेत कई अन्य कर्मचारी लिप्त हैं।

उसने बताया कि सचिवालय का पास अनुसचिव नागेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर बना है। पुलिस जांच कर रही है कि अनुसचिव ने जगदीश का पास किस आधार पर बनाया है। जगदीश किस पेशे से जुड़ा हैं।

सचिवालय जाने का मकसद क्या था? जगदीश के सफारी में लगे पास की वैधता समाप्त हो चुकी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ठेकेदार राम दुलार का पास किस अफसर के आदेश पर बना। राम दुलार का पास दिसंबर 2013 तक वैध है।


सफेदपोशों से भी रिश्ते कुबूले

पुलिस की मानें तो जगदीश ने सफेदपोशों से भी रिश्ते कबूले हैं। उसने खुद को सत्ताधारी पार्टी के एक नेता का खास बताया। पुलिस नेताओं के संबंधों की भी जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि कहीं पास बनवाने के रैकेट में उनका हाथ भी तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed