फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 human smugglers along with six nepali girls arrested on indo nepal border

नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दबोचे दो मानव तस्कर, छह नेपाली युवतियां भी पकड़ीं

Thu, 14 Mar 2019 09:10 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 14 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
2 human smugglers along with six nepali girls arrested on indo nepal border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो नेपाली तस्करों को छह युवतियों के साथ पकड़ा। तस्कर युवतियों को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। वहां से इन युवतियों को तुर्किस्तान भेजना था। युवतियों को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। तस्करों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


रुपईडीहा स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन ने बताया कि बुधवार देर रात को एसएसबी के जवान नेपाल व भारत से आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे थे। देर शाम को नेपाल से एक प्राइवेट बस आती दिखी। इसमें कई युवतियां सवार थी। 
विज्ञापन


एसएसबी के जवान बस में सवार यात्रियों से जानकारी लेने लगे। पूछताछ में पता चला कि दो तस्कर छह नेपाली युवतियों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। एसएसबी की टीम ने छह युवतियों व दो तस्करों को बस से नीचे उतारा। इसके बाद सभी को एसएसबी मुख्यालय ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों की पहचान सुमन तमांग पुत्र मन बहादुर तमांग निवासी वार्ड नंबर दो नुवाकोट नेपाल व आइती तमांग पत्नी कंचमन तमांग निवासी सलेमन वार्ड नंबर दो जिला नुवाकोट नेपाल के रूप में हुई है। बरामद युवतियां नेपाल के नुवाकोट, रासुवा व गोरखा जिले की रहने वाली हैं। सभी की उम्र 18 से 22 वर्ष के मध्य है। 


युवतियों को नेपाल सीमा परिक्षेत्र में महिला तस्करी पर काम करने वाली संस्था टीनी हैंड्स की इंचार्ज अंबिका पुन व शेल्टर इंचार्ज मनीषा खड़का के सुपुर्द कर दिया गया है। मानव तस्करों से पूछताछ और लिखापढ़ी के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच के बाद नेपाली पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed