{"_id":"5d17a3a98ebc3e3cb5446ad6","slug":"2-auto-lifter-arrast-sultanpur-desk-news-lko4679845125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की आठ बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की आठ बाइकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। हिलडोलनी मार्ग पर पुलिस ने छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं।
कमरौली थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सोनकर को शुक्रवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि दो चोर चोरी की बाइक के साथ क्षेत्र के हिलडोलनी मार्ग पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने हिलडोलनी मार्ग पर नहर के पास छापा मारकर दो युवकों को पकड़ लिया।
पुलिस ने युवकों के पास मौजूद दो बाइकों के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान मुन्ना उर्फ विनीत द्विवेदी निवासी लालपुर थाना हैदरगढ़, बाराबंकी और अमन उर्फ गोलू निवासी दोस्तपुर थाना बछरावां रायबरेली के रूप में की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गई हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।