फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1991 villages have electricity lines after independence

आजादी के 66 साल बाद रोशन होंगे 1991 गांव

Fri, 03 Jan 2014 09:14 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jan 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
1991 villages have electricity lines after independence

मुल्क को आजाद हुए 66 साल हो गए हैं। इस दौरान आईं सरकारें विकास के दावे करते नहीं अघातीं।

विज्ञापन


इसके बावजूद राजधानी के ही 1991 गांव ऐसे हैं जहां आज तक बिजली की रोशनी नहीं पहुंची।

हालांकि अब भारत सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों और मजरों में सवा अरब रुपये खर्च करके उजाला करने की योजना को मंजूरी दे दी है।


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 1991 गांव और मजरों में उजाला करने के लिए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

इसमें राजधानी के आठ ब्लाॅक बीकेटी, चिनहट, गोसाईगंज, काकोरी, माल, मलिहाबाद, मोहन लालगंज, सरोजनीनगर के 265 वे गांव भी शामिल हैं जिनमें आज तक बिजली नहीं पहुंची।

विज्ञापन


ऐसे ही 1406 मजरे हैं, जिनकी जनसंख्या 100 से 500 तक है, यहां भी लोग ढिबरी और लालटेन से काम चला रहे हैं। इन इलाकों में 320 अधूरी और अवैध कॉलोनियां भी हैं। इन गांवों एवं मजरों का चयन भी राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने इसके लिए 1.20 अरब का जो प्रस्ताव ऊर्जा मंत्रालय की स्टीयरिंग कमेटी के समक्ष पेश किया था, उस पर दिसंबर में मुहर लग चुकी है।

निगम इसका अनुमोदन पत्र पाते ही विद्युतीकरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा। कार्यदायी एजेंसियों को अनुबंध करने के 24 महीने के भीतर विद्युती करण का कार्य करना पड़ेगा।


अवैध कॉलोनियों की चांदी

विद्युतीकरण से चिनहट, बख्शी का तालाब, काकोरी, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज की अवैध कॉलोनियों की भी चांदी हो जाएगी। दरअसल इन ब्लॉकों का अधिकांश हिस्सा नगर निगम सीमा में शामिल हो चुका है।



प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध कॉलोनियों को बसाकर इलाकाई बिजली इंजीनियरों से सांठगांठ करके बांस बल्ली पर रेवड़ी की तरह बिजली कनेक्शन बांट दिए हैं। 


प्रमुख गांव और मजरे
बख्शी का तालाब ब्लाक : तिकारी, भिठारी, गद्दीपुरवा, उमरिया, गद्दी खेड़ा, नई बस्ती, रामनगर, उनई, चमारनपुरवा, महाबीरपुर, समतलपुरवा,

चिनहट ब्लाक : अलीनगर, अलीनगर डिगुरिया, अहीरनपुरवा, लखौरी का पुरवा, अनोरा कला, अनौरा खुर्द, भवानीपुर, पुरवा, तिवारीपुर, उत्तरधौना, तिवारीगंज,

माल ब्लाक : आदमपुर, बुदखेड़ा, करौउदी, मलूमाखेड़ा, परवान खेड़ा, शिवपुरी, अकबरपुर, अटारी, बजारखेड़ा, झउहर, गढ़ापार, गुलौली, चौकी, लोधखेड़ा

गोसाईगंज ब्लाक: आदमपुर नौबस्ता, बदेहा, भोलापुरवा, धौधीपुरवा, मकदूमपुर, मटेरा, आदमपुर एहसान अली, अकड़दूं, टीकापुरवा, बिसुनखेड़ा, दलपतपुर, करागपुर

काकोरी ब्लाक : सिरसामऊ, तेजकृष्ण खेड़ा, तेंदवा, बरउआखेड़ा, भाभौजीखेड़ा एवं थावर गांव और मजरे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed