{"_id":"5f1596bc8ebc3e9fb64dfe95","slug":"1924-new-corona-cases-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अब तक कोरोना से 1192 मौतें, 1924 नए मामले मिले: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अब तक कोरोना से 1192 मौतें, 1924 नए मामले मिले: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य
Mon, 20 Jul 2020 06:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1924 कोरोना के नए मामले मिले हैं जबकि महामारी के कारण अब तक 1192 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 19137 है जबकि कुल 30831 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को 5-5 सैंपल के 3102 पूल और 10-10 सैंपल के 310 पूल लगाए गए। 5-5 सैंपल के 3102 पूल में से 402 कोरोना पॉजिटिव दिखे और 10 सैंपल के 310 पूल में से 46 में पॉजिटिव मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोर-टू-डोर सर्वे का आदेश दिया है। सर्वे का काम लगातार होता रहेगा, जहां सर्वे हो चुका है वहां अगले सप्ताह फिर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि यूपी में होम आइसोलेशन की शर्तें बहुत ही सख्त होंगी क्योंकि घर पर अगर कोरोना पॉजिटिव रह रहा है तो उसे इस तरह से रखा जाए की उसके संपर्क में कोई व्यक्ति न आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी गई थी पर मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को एक कमेटी बनाई है। आज ही उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है और आज ही इस पर निर्णय लेकर होम आइसोलेशन पर नए आदेश राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे।