{"_id":"5c3f69abbdec2273aa6ba0c3","slug":"191547659691-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में तेजी से हों विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में तेजी से हों विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में तेजी से हों विकास कार्य
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें निर्धारित समय में पूर्ण कर लिए जाएं।
यह निर्देश बुधवार को जनपद दौरे पर पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सै. गैरुल हसन रिजवी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए। कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं। इनका बढ़ चढ़कर लाभ पात्रों को दिलाया जाए।
बुधवार दोपहर अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय सै. गैरुल हसन रिजवी जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
टांडा में चल रहे विकास कार्यों की गति धीमी होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी कार्यों को अविलंब पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में मानक का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
कहा कि प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में सद्भावना मंडप, वर्किंग वोमेन हॉस्टल, राजकीय मदरसा एवं विद्यालय, पेयजल के लिए नई पाइप लाइन बिछाना, सोलर लाइट, मिनी स्टेडियम, आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी, सीएचसी की स्थापना कराना शामिल है। ऐसे में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र का चयन कर वहां जो कार्य आवश्यक हों, उनका प्रस्ताव शासन को भेजें।
अध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के विकास के लिए जो भी कार्य कराए जाने की जरूरत हो, वह अवश्य कराएं। योजनाओं का पात्रों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
डीएम सुरेश कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत जो भी विकास कार्य संभव होगा, उसे कराया जाएगा। इस दौरान एसपी शालिनी, सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र समेत जिलास्तरीय अधिकारी के अलावा उलेमा व विभिन्न मदरसों के प्रबंधक मौजूद रहे।