{"_id":"5c2bb98abdec2256d967778e","slug":"191546369418-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व रिटायर्ड जज के ड्राइवर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व रिटायर्ड जज के ड्राइवर भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक और रिटायर्ड जर्ज के ड्राइवर भिड़े
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग के मोड़ पर सत्तादल के एक विधायक और रिटायर्ड जज के चालक पहले गाड़ी निकालने को लेकर आमने सामने हो गए। दोनों में आधे घंटे तक कहासुनी हुई मौके पर पहुुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विधायक की गाड़ी निकलवाई।
बाद में देर शाम दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक दूसरे पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और लूटपाट की तहरीर दी। एएसपी दिगंबर कुशवाहा दोनों पक्षों को मामूली विवाद को तूल न देने की बात कहकर समझाने में जुटे थे।
लखपेड़ाबाग चौराहे के निकट एक विधायक अपनी कार से जा रहे थे कि सामने से रिटायर्ड जज अपनी कार से आ रहे थे। मोड़ पर आगे निकलने को लेकर दोनों की कार फंस गई। कार हाटने को लेकर विधायक के गनर और चालक व जज के चालक के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि विधायक के गनर ने जज के चालक की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद विधायक की गाड़ी निकलवाई। उसके बाद दोनो पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक दूसरे के लिखाफ तहरीर दी।
कोतवाली पहुंचे एएसपी कुशवाहा दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद देर शाम तक सुलह कराने का प्रयास करते रहे। इस संबंध में कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि दोनों ओर से मामूली कहासुनी हुई थी। कोई बड़ा मामला नहीं है।