फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाजार में गिराया गया अवैध निर्माण

बाजार में गिराया गया अवैध निर्माण

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाजार में गिराया गया अवैध निर्माण
बहराइच। प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजार मेें सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इससे बाजार के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। कई स्थानों पर पक्का निर्माण तोड़ा गया। व्यापारियों को पुन: अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या रहती थी। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। इस पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट पीके यादव की अगुवाई में नगर के चौक बाजार, पीपपल चौराहा और कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गई। चौक बाजार में सात स्थानों पर अवैध निर्माण तोड़े गए। 13 गुमटियां हटायी गई। स्टील गंज तालाब पर अतिक्रमण अभियान के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि काफी समय से (फुटपाथ) मार्केट में कब्जा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। सभी को चेतावनी दी गई है। पुन: अतिक्रमण होने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। बिना पूर्व सूचना के चलाए गए अभियान से व्यापारियों में गुस्सा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed