फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी

बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी

Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुई बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ा। बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। मंगलवार को अपराह्न 12.30 बजे से क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। दो घंटे की बारिश में मेन रोड सहित कस्बे के घोसियाना मोहल्ला, कृष्णा नगर मोहल्ला, अली नगर सहित अन्य मोहल्लों में जलभराव की समस्या आ गई। घोसियाना मोहल्ला में बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृष्णानगर मोहल्ले स्थित खड़ंजे पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घोसियाना मोहल्ले में बारिश के मौसम में लोग जलभराव की समस्या से जूझते हैं। लेकिन यहां पानी के निकास की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं तहसील में भी बारिश के दौरान पानी भर गया, जिससे तहसील में आने वाले लोग को मजबूर होकर पानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed