{"_id":"5b2a9e594f1c1bca228b6a10","slug":"191529519705-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचा रहा था चथी शीद, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचा रहा था चथी शीद, पुलिस ने दबोचा
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। दूसरी पत्नी के जीवित रहते चौथी शादी रचाने की तैयारी कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे बखत मजरे कस्थुनी पूरब निवासी मोहम्मद रफीक की पुत्री हदीसुल निशा की शादी बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शेखपुर भंडरा निवासी वकार अहमद के साथ हुई थी। पत्नी ने पति, ससुर मारूफ और ननद समा बानो पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 15 जून को दर्ज कराया था।
कोतवाली पुलिस दर्ज मुकदमे में आरोपी की तलाश में लगी ही थी कि 19 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में हदीसुल ने एक प्रार्थनापत्र देकर पति पर चोरी-चुपके 20 जून को चौथी शादी करने की जानकारी दी थी। उसने शादी रोकवाने की गुहार लगाई थी। एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी वकार अहमद और उसके पिता मारूफ को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह चौथी शादी रचाने की तैयारी में था। बता दें वकार अब तक तीन शादियां कर चुका है। उसकी पहली शादी कमरौली थाना क्षेत्र की जरीना बानो के साथ हुई थी, जिससे एक पुत्री है। उससे तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। दूसरी शादी उसने 2012 में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की हदीसुल से की थी।
इससे भी एक लड़का है। तीसरी शादी उसने बाजार शुकुल के ही रूबीना से की थी, जिससे उसका तलाक हो चुका है। हदीसुल के मुताबिक बिना तलाक दो जीवित पत्नियों के रहते वकार चौथी शादी रुदौली थाना क्षेत्र से करने जा रहा था। वकार की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली पहुंची पहली पत्नी जरीना ने भी पुलिस को आप बीती सुनाई। थानाध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने वकार और उसके पिता मारूफ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।