{"_id":"5b045eea4f1c1b1a5e8b6538","slug":"191527013098-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से जीजा व साली की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से जीजा व साली की मौत
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीबाजार (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने बाइक से जा रहे एक युवक व उसकी साली को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा और साली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
रामनगर थाना क्षेत्र में बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह कटियारा गांव के पास बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक से जा रहे रिश्ते में जीजा और साली गोंडा जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालपुर निवासी जावेद (28) पुत्र रमजान व रुबीना उर्फ हीरा (19) पुत्री फरीद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दोनों बाइक से लखनऊ जा रहे थे। कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस से हुए हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी के बाद भी पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची, जिसके चलते जीजा व साली के क्षत-विक्षत शव हाईवे पर ही पड़े रहे, जिससे आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान युवक बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि हादसा करने वाली बस को कब्जे में लेकर उसके चालक का पता किया जा रहा है।
उधर, जावेद के पिता रमजान ने बताया कि जावेद की शादी कटरा बाजार थाना क्षेत्र के तिलका चांदी गांव की रहने वाली सबीना बानो के साथ हुई है। रमजान के मुताबिक जावेद की साली रुबीना (19) की तबीयत खराब थी। सुबह जावेद साली रुबीना का इलाज कराने के लिए बाइक से लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। हादसे की खबर मिलते ही जावेद व रुबीना के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जावेद की पत्नी सबीना व उसकी मां नासरीन बानो बेहोश हो गई।