फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बैंकों व एटीएम में कैश की किल्लत, उपभोक्ता परेशान

बैंकों व एटीएम में कैश की किल्लत, उपभोक्ता परेशान

Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैंकों व एटीएम में कैश की किल्लत, उपभोक्ता परेशान
बाराबंकी। नोटबंदी के बाद एटीएम व बैंकों में रुपयों की कमी जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। शादी विवाह की सहालग और अक्षय तृतीया पर बाजारों में खरीदारी को लेकर खाताधारक खासे परेशान हैं। वे कैश के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण बैंक से लेकर राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं में कैश की कमी देखी गई। यही नहीं बैंक और एटीएम कई जगह कैशलेस दिखाई पड़े। एटीएम से कई उपभोक्ता निराश लौटे तो कई जगह शटर गिरा था तो कहीं मशीन खराब है का बोर्ड लगाकर स्थिति से बचाव किया जा रहा था। चर्चा तो यहां तक है कि दो हजार के नोट डंप होने के चलते बैंकों में पर्याप्त धनराशि नहीं आ रही है।
विज्ञापन

क्लोजिंग के चलते बैंक में पर्याप्त मात्रा में करेंसी उपलब्ध नहीं है। जबकि दबी जुबान में कहा जा रहा है कि दो हजार की नोट डंप होने के चलते आई कमी से बैंकों को प्रतिदिन के लेनदेन के लिए जितनी करेंसी जरूरत है, उतनी नहीं मिल पा रही है। शहर की सभी राष्ट्रीय कृत बैंकों समेत ग्रामीण अंचलों की आर्यावर्त बैंकों का भी यही हाल है। बैंक से पैसा न मिलने से उपभोक्ता शहर भर के एटीएम की ओर भाग रहे हैं। लेकिन अधिकांश एटीएम भी खाली पड़े हैं। कैशलेस हुए एटीएम मात्र शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन



शहर का बीओबी व बीओआई एटीएम
शहर के सबसे वीआईपी मोहल्ला कहे जाने वाले कंपनीबाग में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व बीओआई के एटीएम से सुबह तो लोगों को पैसा मिला, मगर दोपहर बाद रुपये निकलना बंद हो गया। यहां पर धन निकालने आए सुशील गोस्वामी ने बताया कि वह कई जगह जा चुके हैं। लेकिन पैैसा नहीं निकल पाया। यह हाल कई स्थानों पर भी रहा। जहां लोग एटीएम से पैैसा न पाने पर मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केनरा बैंक का एटीएम
शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम का हालत भी इससे बद्तर मिली। यहां तो सुबह से ही एटीएम कैशलेस मिला। इस एटीएम पर सुबह से ही आधा शटर गिरा दिया गया था। इसके बाद भी उपभोक्ता पैसा मिलने की चाहत में एटीएम आकर भाग्य आजमाते नजर आए।

दो हजार की नोट डंप की अफवाह बनी वजह
प्रदेश में दो हजार की नोट डंप होने की अफवाह से भी बैंकों में पर्याप्त करेंसी उपलब्ध न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भी दो हजार का नोट तेजी के साथ मार्केट से डंप किए जाने की सूचना भी इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि बैंक के अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे हैं।



वैसे नए वित्तीय वर्ष के हर अप्रैल में करेंसी को लेकर दिक्कतें आती हैं। एक दो दिनों में इससे छुटकारा मिला जाएगा। रही बात एटीएम की तो कोशिश यहीं की जाती है की ज्यादा से ज्यादा धनराशि एटीएम को उपलब्ध कराई जाए।
- विकास अग्रवाल, आरएम, एजीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed