फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शाह के आने के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन विपक्ष-पार्ट टू’ की सुगबुगाहट

शाह के आने के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन विपक्ष-पार्ट टू’ की सुगबुगाहट

Tue, 10 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शाह के आने के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन विपक्ष-पार्ट टू’ की सुगबुगाहट
शाह के आने के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन विपक्ष-पार्ट टू’ की सुगबुगाहट
विज्ञापन


रायबरेली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पिछले वर्ष लखनऊ आने के साथ सपा व बसपा के विधान परिषद सदस्यों के त्यागपत्र से बड़ा सियासी विस्फोट हुआ था। इस वर्ष उनके आने की पूर्व संध्या पर फिर वैसे ही सियासी तूफान के खबरें राजनीतिक गलियारों में तैरने लगी है।

यह संयोग ही है कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा के अध्यक्ष शाह के इस बार लखनऊ आने की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के लिए एक तरह से घर बन चुके रायबरेली में कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की चिट्ठी ‘पंचवटी (एमएलसी का घर) अब कांग्रेस की नहीं रही’ के वाक्य ने भाजपा के ‘ऑपरेशन विपक्ष पार्ट टू’ की सुगबुगाहट तेज कर दी है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके दो भाई पार्टी छोड़ सकते हैं। एमएलसी के एक भाई हरचंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक भी हैं।

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र को लेकर पूरे जिले में चर्चा होने लगी कि तीनों भाई कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इष्ट-मित्रों व शुभचिंतकों से बात करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा लेकिन ताजा घटनाक्रम और पिछले दिनों एमएलसी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को देखते हुए यही कयास लग रहे हैं कि इनकी पसंद भाजपा ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर सोेमवार को उपवास कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश, उनके भाई व हरचंदपुर से कांग्रेस के विधायक राकेश सिंह और दूसरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

रातभर कांग्रेसी खेमे में इसको लेकर माथापच्ची होती रही। मंगलवार सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के पत्र ने तीनों भाइयों के पार्टी छोड़ने की सुगबुगाहट को और हवा दे दी।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला दिल्ली में सोनिया गांधी तक पहुंच गया है। तीनों भाइयों की तरफ से भविष्य की रणनीति का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है। सिर्फ यह कहा गया है कि हम पूरे जिले के अपने शुभचिंतकों व सहयोगियों से मार्गदर्शन ले रहे हैं, जो निर्णय जिले के लोग करेंगे उसका हम पालन करेंगे।

इस पत्र ने कांग्रेस में हलचल मच गई है। इस मसले पर अब क्या निर्णय लिया जाएगा, ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल तीनों भाइयों के पार्टी छोड़ने के संकेत से जिले की राजनीति गरमा गई है।

पत्र को लेकर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा से बात की गई तो उन्होेंने इस मसले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि, भाई ने पत्र जारी किया है तो कुछ सोच समझकर ही जारी किया होगा।

उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की ओर से पत्र जारी करने के बाद एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को हरचंदपुर, बछरावां, शिवगढ़ ब्लॉक का दौरा किया। इस दौरान तीनों ब्लॉकों के प्रमुख लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात की।


ब्लॉकों में हुई बैठक में एमएलसी ने प्रतिनिधियों से मार्गदर्शन मांगा कि आगे क्या किया जाए। इस दौरान जवाब आया कि आपका अपमान नहीं सहेंगे। आप जो भी निर्णय लेंगे, हम सब उसका सम्मान करते हुए साथ रहे हैं और आगे भी साथ चलेंगे। इस दौरान एमएलसी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed