फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   अप्टा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज

अप्टा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज

Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अप्टा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज
अप्टा हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड के विरोेध में रविवार को प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज ने शहीद चौक पर बांह में काली पट्टी और मुंह में पट्टी बांधकर मौन उपवास रखकर धरना दिया। इसमें अन्य वर्गों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और हत्या आरोपियों को संरक्षण देने वाले सफेदपोश नेताओं पर कार्रवाई की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार धरनास्थल पर पहुंचे, जहां समाज के लोगों ने उन्हें सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
शहर के शहीद चौक में आयोजित धरने में पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय के भाईअमिताभ पांडेय ने कहा कि कुछ तथाकथित नेता जातीय रंग देकर हत्याकांड की जांच को प्रभावित करना चाहते हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि 26 जून की रात हुए नरसंहार की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। कहा कि प्रदेश के जिस मंत्री के इशारे पर यह वारदात हुई उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए। जिलाध्यक्ष वासुदेव त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपये की सरकारी मदद दिलाई जाए व सुरक्षा प्रदान की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर महादेव त्रिवेदी, रवि शुक्ला, सुरेश, जेके त्रिवेदी, जगदीश प्रसाद त्रिवेदी, सुरेशचंद्र मिश्रा, अंशुमान शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला, गौरव वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी और अधिवक्ता भी हुए धरने में शामिल
सांकेतिक धरने में व्यापारी और अधिवक्ता के अलावा कई समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने इस घटना पर तीखा विरोध जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल कंसौधन, ओम प्रकाश सोनी, घनश्याम पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता हितेंद्र बहादुर सिंह के अलावा शिव प्रताप सिंह, शिवहर्ष सिंह, हरिकिशन यादव भी धरने में शामिल हुए और कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed