{"_id":"594ff1344f1c1b4d7b8b49c9","slug":"191498411316-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद में सुरक्षा को तीन सुपर जोन व छह जोन में बंटा जिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद में सुरक्षा को तीन सुपर जोन व छह जोन में बंटा जिला
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद में सुरक्षा के लिए तीन सुपर जोन व छह जोन में बंटा जिला
बहराइच। ईद में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जनपद को तीन सुपर जोन और छह जोन के साथ 24 सेक्टरों में विभाजित किया है। यहां जोनल, जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। दरगाह क्षेत्र में दो ईदगाह होने के कारण सुरक्षा के लिए चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
थानों में सुरक्षा के लिए दरगाह, कोतवाली नगर, नानपारा, जरवलरोड, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर, रिसिया, रुपईडीहा और कैसरगंज में दो कंपनी व दो प्लाटून पीएसी भेजी गई है। एक प्लाटून पीएसी को रिजर्व रखा गया है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में सलारगंज और दरगाह ईदगाह हैं, जिसको देखते हुए यहां सात इंस्पेक्टर, 25 दरोगा, दस हेड कांस्टेबल और 80 कांस्टेबल की अतिरिक्त फोर्स लगाई जा रही है। इसके अलावा टीयर गैस और एक स्पेशल सुरक्षा की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। दोनों ईदगाहों के साथ ही जामा मस्जिद पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। एएसपी ने बताया कि बहराइच में कुल 30 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं, जो सभी क्षेत्रों में नजर रखेंगी। 500 होमगार्ड भी लगाए जा रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट अजयदीप सिंह ने बताया कि कि ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। नगर क्षेत्र में एडीएम संतोष राय और एएसपी नगर कमलेश दीक्षित व नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह और सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र जोन मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। ईद की नमाज अदा किए जाने वाले ईदगाह व मस्जिदों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेें।