फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19 trains will run on changed routes, 54 trains will have their platforms changed.

Lucknow News: 19 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, 54 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले

Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
19 trains will run on changed routes, 54 trains will have their platforms changed.
लखनऊ। चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार व पांच पर टिन शेड गिरने के कारण रेलवे प्रशासन रविवार व सोमवार को पावर ब्लॉक लेगा। इससे चारबाग आने-जाने वाली 19 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। जबकि प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन, चार व पांच पर आने वाली 54 ट्रेनों को बदले हुए प्लेटफॉर्मों से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ट्रेन 22122 लखनऊ -एलटीटी एसी सुपरफास्ट लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। एलटीटी से 22121 एसी एक्सप्रेस चारबाग की जगह लखनऊ जंक्शन आएगी। 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू और 64203 लखनऊ-कानपुर मेमू लखनऊ जंक्शन से चलेगी। 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के रास्ते चलेगी। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी इसी रूट से, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस रविवार को उतरेटिया एवं आलमनगर और 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस भी लखनऊ न आकर उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनों पर रुकेगी। 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रविवार व सोमवार को उतरेटिया एवं आलमनगर स्टेशनों होकर जाएगी। 12571 गोरखपुर-आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस, 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस एक जून को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर होकर चलेगी। 31 मई व एक जून को 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, 15025 मऊ-आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस व 22412 आनन्दविहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस 31 मई को ऐशबाग एवं बादशाहनगर के रास्ते चलेगी। 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 31 मई को ऐशबाग एवं बादशाहनगर होकर, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 31 मई व एक जून को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहांपुर के रास्ते, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 31 मई को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर जं.-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी बदले रूट से चलेंगी

रेलवे इंजीनियरिंग ब्लॉक के चलते छह जून को 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-चंदौर बाजार-नरखेड़-इटारसी के रास्ते तथा गोरखपुर से 31 मई से सात जून तक चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल भी उपरोक्त रास्ते से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बदले प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये ट्रेनें

प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आने वाली बाघ एक्सप्रेस, लखनऊ कानपुर मेमू, हावड़ा अमृतसर, श्रमजीवी, दून, नई दिल्ली रायगढ़ सात नंबर पर आएगी। वहीं सप्तक्रांति एक्सप्रेस, दुर्गियाना, राजधानी, मालदाटाउन नई दिल्ली छह नंबर तथा फरक्का व कानपुर लखनऊ मेमू तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी। ऐसे ही तीन नंबर पर आने वाली कोलकाता जम्मूतवी छह नंबर पर आएगी। पांच नंबर पर आने वाली मरुधर, कुंभ, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छह नंबर पर, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी मेरठ वंदे भारत, अयोध्या आनंदविहार वंदे भारत, प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी सात नंबर पर आएगी। दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आने वाली कानपुर लखनऊ मेमू सात व गंगा सतलुज एवं जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस एक नंबर पर आएगी।


सोमवार को इन ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म

प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आने वाली बाघ, गरीबरथ, मुजफ्फरपुर पोरबंदर, लखनऊ कानपुर मेमू, पंजाब मेल, दून, श्रमजीवी, जनसाधारण, जनता एक्सप्रेस सात नंबर पर आएगी। कोलकाता अमृतसर वीकली, कामाख्या, नीलांचल, सप्तक्रांति एक्सप्रेस छह नंबर पर, अवध आसाम, फरक्का तीन नंबर पर आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आने वाली मरुधर छह नंबर पर तथा वाराणसी बरेली, मेरठ वंदेभारत, उतरेटिया कानपुर मेमू, प्रतापगढ़ भोपाल सुपरफास्ट, अयोध्या वंदेभारत, प्रतापगढ़ इंटरसिटी सात नंबर पर आएगी। ऐसे ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर आने वाली एलटीटी सुलतानपुर सुपरफास्ट एक नंबर पर आएगी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आने वाली कानपुर लखनऊ मेमू सात पर, गंगा सतलुज एक्सप्रेस व जम्मूतवी कोलकाता एक नंबर एवं एलटीटी प्रतापगढ़ छह नंबर पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed