{"_id":"5f70a77d8ebc3e9bbb18c6dd","slug":"19-routes-to-be-built-with-the-help-of-nabard-64-66-crore-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड की मदद से बनेंगे 19 मार्ग, 64.66 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड की मदद से बनेंगे 19 मार्ग, 64.66 करोड़ जारी
Sun, 27 Sep 2020 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नाबार्ड वित्त पोषित योजना के अंतर्गत 16 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 64 करोड़ 66 लाख 31 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। ये मार्ग प्रमुख और अन्य जिला मार्ग श्रेणी के हैं। शासनादेश के अनुसार, इस योजना में रामपुर, बलरामपुर, बस्ती व गोरखपुर में 2-2 मार्गों और अयोध्या, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, कानपुर नगर, औरैया, हरदोई, मिर्जापुर, आगरा, श्रावस्ती, मेरठ व बागपत में 1-1 मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
वहीं, राज्य सड़क निधि के तहत 16 मार्गों के लिए 19 करोड़ 84 लाख 5 हजार रुपये जारी किए गए हैं। इसमें से 16 करोड़ 1 लाख 79 हजार रुपये चालू कार्यों के लिए और 3 करोड़ 82 लाख 26 हजार रुपये नए कार्यों के लिए जारी किए गए हैं। चालू कार्यों में पांच कार्य बस्ती में और 1-1 कार्य सिद्धार्थनगर व प्रयागराज में होने हैं। नए कार्यों में प्रयागराज के 2, प्रतापगढ़ के 3 और कौशांबी, फतेहपुर, भदोही और सुल्तानपुर के 1-1 कार्य हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को मानक के अनुरूप काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पीएमजीएसवाई की सड़कों के रखरखाव के लिए 204 करोड़ मंजूर
केंद्र सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों की मरम्मत व रखरखाव के लिए 204 करोड़ 5 लाख 88 हजार रुपये मंजूर किए हैं। इससे 2095.83 किलोमीटर लंबी 748 सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 23 जिलों में 995.404 किलोमीटर लंबी 323 सड़कों का रखरखाव करना है। उसे 100 करोड़ 42 लाख रुपये दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी को 32 जिलों में 1100.434 किमी लंबी 420 सड़कों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ 32 लाख रुपये दिए गए हैं। पीएमजीएसवाई के प्रथम और द्वितीय चरण में निर्मित सड़कों के रखरखाव के लिए लंबे समय बाद बजट मिला है। बजट के अभाव में सड़कों की हालत जर्जर हो गई है।