फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18.75 lakhs cheated in the name of delivery of banana saplings

Lucknow News: केले के पौध की डिलीवरी के नाम पर 18.75 लाख ठगे

Sun, 06 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
18.75 lakhs cheated in the name of delivery of banana saplings
लखनऊ। गोसाईगंज के कासिमपुर बिरुहा निवासी बालाजी बायोटेक फर्म संचालक अवधेश कुमार से साइबर जालसाजों ने केले की पौध डिलीवरी के नाम पर 18.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। गोसाईगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अवधेश के मुताबिक वह फर्म में केले की पौध बेचते हैं। 26 जून को उनके व्हाट्सएप पर एफएसी बायोप्लांट प्रा लि. कंपनी का मेसेज आया। इसके जरिये अज्ञात युवक ने कहा कि वह उन्हें कम दाम पर पौध की डिलीवरी कर सकते हैं। झांसे में आए अवधेश ने हामी भर दी और ठग के भेजे गए बैंक खाते में 7.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर कुछ दिन बाद ठग ने मेसेज के जरिये दोबारा अवधेश से संपर्क किया और कहा कि उनका माल एयरपोर्ट पर लोड हो रहा है। साथ ही ठग ने यह भी बताया कि दूसरी पार्टी ने 11 लाख के केले के पौध लेने से मना कर दिया। अगर वह चाहें तो उसकी डिलीवरी हो जाएगी। ऐसे में अवधेश ने दोबारा 11 लाख ट्रांसफर कर दिए। मगर 30 जून तक उन्हें डिलीवरी नहीं मिली। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़ित ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर की है, उसकी डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed