{"_id":"a789cb31ff6af343d28018fc08cec3fb","slug":"183-dsp-have-been-transfered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिर हुए 183 डीएसपी के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिर हुए 183 डीएसपी के तबादले
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 26 Oct 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में एक फेरबदल करते हुए 183 पीपीएस अफसरों को नई तैनाती दे दी। स्थानांतरित होने वाले सभी अफसर डीएसपी हैं।
विज्ञापन
इनमें 135 अधिकारी वह हैं, जिन्हें पिछले दिनों इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई थी। प्रोन्नति पाने के बाद यह अपने पूर्ववत पदों पर थे, जहां से अब उन्हें नए पदों पर भेजा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सूबे की सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद संजीदा है और कोई रिश्क नहीं लेना चाहती। अखिलेश सरकार के इस कदम को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसे मंत्री भी अखिलेश सरकार की नजर में हैं, जिनके कारण मई में हुए लोकसभा चुनाव में सपा को नुकसान उठाना पड़ा।
कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी सूबे की सरकार पर सवाल उठाए।