फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बारिश में सौ मकान ढहे, बालक की मौत

बारिश में सौ मकान ढहे, बालक की मौत

Sat, 01 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बारिश में सौ मकान ढहे, बालक की मौत
बारिश में सौ मकान ढहे, बालक की मौत
विज्ञापन


बाराबंकी। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। टिकैतनगर में बारिश के चलते शुक्रवार रात एक घर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई।

जबकि रामनगर क्षेत्र में दीवार गिरने से दो युवतियां घायल हुई हैं। बारिश के चलते जिले में विभिन्न स्थानों पर सौ से अधिक कच्चे मकान भी ढहे हैं। वहीं, शहर में बारिश के चलते जमुरिहा नाला उफना गया है।
विज्ञापन


इससे आसपास के घरों में भी पानी भर गया। वहीं, शहर में जलनिकासी नहीं होने से रास्तों में पानी भरा है। यहां के लोग इसी गंदे पानी से निकलने को विवश हैं।

बारिश के चलते शुक्रवार रात टिकैतनगर के पिपरौली गांव निवासी रामकुमार की पक्की दीवार अचानक ढह गई। इससे दीवार के पास खेल रहा गांव के ही यूसुफ अली का आठ वर्षीय बेटा राशिद अली मलबे में दब गया। सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में राशिद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर के अगानपुर गांव में लीलावती (35) व रोली (20) घर के पास हैंडपंप पर कपड़े धो रही थीं। तभी पास की कच्ची दीवार गिरने से दोनों मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिवारीजन ने निजी साधन से दोनों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया।

वहीं, बंकी में सीताकांत वाजपेयी का कच्चा मकान ढहने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया। बदोसराय के दरवेशपुर गांव में बारिश के चलते भय राम व राम सुहाल का कच्चा मकान ढह गया। इससे वहां बंधे दो मवेशियों की दबकर मौत हो गई।

शहर में बारिश के चलते शहर में जमुरिहा नाला उफनाने से आसपास के घरों में पांच-छह फिट तक पानी भर गया है। कई फिट तक जलभराव के चलते लोग बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं।

ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने एक नाव की व्यवस्था कर ली है। इसी के सहारे लोग बाहर निकलते हैं। नेहरू नगर वार्ड के इस मोहल्ले में घरों के अंदर पानी भर गया है। अरविंद मिश्र, आदित्य, विशू सिंह, राजेश आदि ने बताया कि दो दिन से घरों में पानी भरा होने से परेशान हैं।

जिला प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। घर में पानी भरने से खाने-पीने की दिक्कत बढ़ गई है। इसी मोहल्ले में छप्पर डालकर रहने वाले ननकऊ का सामान बह गया है। वह पत्नी व चार बच्चों के साथ मोहल्ले के एक घर में शरण लिए हैं।

कुछ लोगों ने तो अपने परिवारीजनों को गांव या रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। बताते हैं कि, कोई नहर कटने से पानी नाले में आने से समस्या बढ़ी है। अभय नगर के पीछे के पूरे इलाके व दुर्गापुरी में भी जलभराव है।

पुलिया भी डूबने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा पीरबटावन मोहल्ले के भी कई घरों पानी भरा है। लोग चारपाई, तख्त व छत पर रहने को मजबूर हैं।

एसडीएम अजय द्विवेदी शनिवार को पीरबटावन पहुंचे और जलभराव से परेशान लोगों का हालचाल लिया। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, पंचशील कॉलोनी के बाशिंदे जलभराव की समस्या को लेकर तहसील पहुंचे और एसडीएम से जलनिकासी कराने की मांग की।

फैजाबाद रोड पर जमुरिहा नाला के पुल व कुछ आगे तक ही सफाई कराई गई। मगर पूरे नाले की सफाई नहीं कराई गई। नाले के किनारे पेड़ और जलकुंभी के कारण ठीक से जलनिकासी नहीं हो पाने से ही नाला उफनाया है।


आवास विकास निवासी शिरोमणि मिश्र ने कुछ दिन पूर्व नाला सफाई की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आगे नाले की सफाई नहीं होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इसी के चलते घरों व स्कूलों तक में पानी भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed