{"_id":"5b09abbd4f1c1ba06e8b4c1f","slug":"181527360445-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों व अफसरों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों व अफसरों से रूबरू होंगे प्रधानमंत्री
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाभार्थियों व अफसरों से रूबरू होंगे पीएम
बाराबंकी। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वीसी कर सीधे लाभार्थियों के साथ रूबरू होंगे और योजनाओं का हाल जानेंगे।
पीएम की वीडियो कॉफ्रेंसिंग को लेकर जिले की योजनाओं को परखने की आशंका से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पूर्व ही पीएम ने स्वच्छता अभियान को लेकर तत्कालीन डीएम से बात की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने पीएम आवास, उज्ज्वला, उजाला, कृषि बीमा, मुद्रा सहित एक दर्जन से अधिक योजनाओं की शुरुआत की थी। जिसमें हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन
इन चार वर्षों की उपलब्धियों को लेकर पीएम 28 मई को सुबह नौ बजे वीसी कर योजनाओं का हाल जानेंगे। इस संबंध में एनआईसी को मिले एक संदेश में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी वीसी में शामिल कराने की बात कही गई है।
एनआईसी को मिले संदेश के बाद प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। अप्रैल में पीएम ने स्वच्छता अभियान को लेकर तत्कालीन डीएम अखिलेश तिवारी से बात की थी।
अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि, पीएम की वीसी को लेकर एक संदेश मिला है। जिसमें योजना के लाभार्थियों को भी शामिल करने की बात कही गई है। जिम्मेदार अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री 28 मई को वीसी करेंगे इस दौरान केंद्र की योजनाओं के दो-चार लाभार्थियों को भी शामिल किए जाने के निर्देश मिले हैं। पीएम की वीसी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।