फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   622 फरियादियों ने सुनाईं समस्याएं, 47 का निस्तारण

622 फरियादियों ने सुनाईं समस्याएं, 47 का निस्तारण

Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
622 फरियादियों ने सुनाईं समस्याएं, 47 का निस्तारण
अंबेडकरनगर। जिले की पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 622 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके सापेक्ष मात्र 47 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। डीएम व एसपी ने टांडा तहसील पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार, संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण दिवस में जो शिकायतें लंबित हैं, उनका निस्तारण अविलंब किया जाए। सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्रों को दिलाया जाए। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन पर जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर गोष्ठी व चौपाल के माध्यम से लोगों को खुले में शौच न करने व शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि अवैध कब्जे को हटाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कब्जा हटाने के दौरान इस बात का जरूर ध्यान दें कि इससे निर्दोष का नुकसान न होने पाए। इस दौरान कुल 135 शिकायतें आईं। 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ वीके श्रीवास्तव समेत विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर में एडीएम गिरिजेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 141 मामले आए। इसके सापेक्ष 9 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम हरीराम की मौजूदगी में कुल 78 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह की अध्यक्षता में कुल 117 मामले आए। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम राजमुनि यादव की अध्यक्षता में वसुधासिंह सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 151 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed