फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिले को मिलेंगे 90 स्वास् थ्य कर्मी

जिले को मिलेंगे 90 स्वास् थ्य कर्मी

Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिलेंगे 90 स्वास्
थ्य कर्मी
बहराइच। जिले में 90 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। इसका आदेश शासन से आ गया है। जल्द ही इन स्वास्थ्य कर्मियों को जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी पर तैनाती दी जाएगी। इन स्वास्थ्य कर्मियों के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सहूलियतें मिलेंगी। सीएमओ ने तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में महिला तथा पुरुष जिला अस्पताल के अलावा 16 सीएचसी व 23 पीएचसी हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व कर्मचारियों की काफी कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। लेकिन अब इससे काफी हद तक निजात मिलने की संभावना है। प्रदेश सरकार की ओर से तीन माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की भर्ती की गई थी।
विज्ञापन


इसमें सफल अभ्यर्थियों की सूची एक पखवारा पूर्व जारी हुई है। इन अभ्यर्थियों में 90 स्वास्थ्यकर्मियों को बहराइच जिले में तैनाती देने के लिए शासन ने सीएमओ को पत्र भेजा है। यह पत्र सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचा। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है। तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही सभी कर्मचारियों को जिला अस्पपताल के अलावा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की जाएगी। वहीं, तैनाती पाए अभ्यर्थी बहराइच पहुंचने लगे हैं। सभी डीपीएम व अन्य अधिकारियों से तैनाती स्थल की जानकारी प्राप्त कर कागजात जमा कर रहे हैं।


इनकी होगी तैनाती
डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने बताया कि शासन की ओर से 71 एएनएम, 14 नर्स, चार लैब टेक्नीशियन और एक लैब असिस्टेंट को नियुक्ति के लिए भेजा गया है। जल्द ही सभी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed