फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   स्कूली बस की टक्कर से एएनएम की मौत

स्कूली बस की टक्कर से एएनएम की मौत

Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बस की टक्कर से एएनएम की मौत
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बेटे के साथ बुधवार को सुबह बाइक से जहांगीरगंज सीएचसी ड्यूटी पर जा रही एएनएम को मामपुर गांव के पास स्कूली बस ने रौंद दिया। हादसे में एएनएम की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहे पुत्र को मामूली चोट आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस न सिर्फ बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई, बल्कि सूत्रों के अनुसार आरोपी बस चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

दुर्घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज सीएचसी में एएनएम के पद पर तैनात आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी सुधा मौर्य (45) पत्नी ज्ञानप्रकाश बुधवार को सुबह घर से बाइक से ड्यूटी पर आ रही थीं। मोटरसाइकिल उनका पुत्र अमित (28) चला रहा था। बताया जाता है कि जब दोनों लोग जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर गांव के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एसडी मदर इंटर कॉलेज अन्नापुर रामनगर की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मां व बेटे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र को मामूली चोटें आईं। जब तक आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। सांस चलने की उम्मीद में लोगों ने सुधा व उसके पुत्र को सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद जहांगीरगंज थाना प्रभारी बेचूसिंह यादव दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। बाद में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि उस बस को कब्जे में ले लिया गया है, जिससे दुर्घटना हुई थी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि बताया जाता है कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed