{"_id":"59dfb5a14f1c1b69678b564f","slug":"181507833249-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरक
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरकों ने घेरा राज्यमंत्री का दफ्तर, तीन घंटे मार्ग जाम
बहराइच। जिले के शिक्षा प्रेरक आंदोलित हो उठे हैं। सरकार की ओर से सेवा विस्तार नहीं होने से नाराज शिक्षा प्रेरकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए सभी ने गुरुनानक चौक के निकट बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के कार्यालय का घेराव किया।
इसके चलते बौद्ध परिपथ पर तीन घंटे जाम लगा रहा। शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई रही। किसी तरह अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत किया। शिक्षा प्रेरकों को सरकार ने इस बार सेवा विस्तार नहीं दिया है। सरकार के इस रवैये से शिक्षा प्रेरक नाराज होकर सड़कों पर उतर आए हैं।
गुरुवार को शिक्षा प्रेरकों ने बौद्ध परिपथ पर गुरुनानक चौक के निकट स्थित बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के कार्यालय का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। इससे शहर का यातायात थम गया। जिला अस्पताल, डिगिहा, छावनी, घंटाघर आदि मार्गों पर तीन घंटे आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट प्रमिल सिंह, एसपी सिटी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी आदि ने किसी तरह शिक्षा प्रेरकों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मौके पर शिक्षा प्रेरकों को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने एक झटके में सभी की नौकरी छीन ली है।
यह लोकतंत्र का हनन है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार गिरि ने कहा कि शिक्षा प्रेरक अपने हक और अधिकार के लिए चुप नहीं बैठेेंगे। कार्यक्रम को गोंडा के संरक्षक सोनू मिश्रा, महिला प्रभारी वंदना यादव, ब्लाक अध्यक्ष आमान खां, समन्वयक अवधकिशोर द्विवेदी, शफीकुर्रहमान, अनुराग ने संबोधित किया। मौके पर रियाज अंसारी, सतेंद्र श्रीवास्तव, जंगली प्रसाद, गिरीश पाल, गुरु प्रसाद, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।