{"_id":"597396bc4f1c1b1c658b484b","slug":"181500747452-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल उड़ाए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल उड़ाए डेढ़ लाख रुपये
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। इन दिनों शहर में एटीएम बदलकर ठगी करने का गिरोह सक्रिय है। आए दिन उचक्के शहर के एटीएम बूथों में घुसकर लोगों का एटीएम बदलकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
एटीएम बदलकर ठगी करने के दो ताजा मामले सामने आए हैं। प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव कटेहटी निवासी इंद्र नारायण पांडेय 18 जुलाई को अपनी नातिन की दवा कराने अमेठी आए थे।
वे शहर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ से पैसा निकालने गए। इंद्र नारायण एटीएम से एक हजार रुपये निकालकर और कार्ड बगल रख पैसा गिनने लगे।
इसी बीच पीछे खड़े युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। पैसा गिनने के बाद वे चले गए। 19 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक लाख 28 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
विज्ञापन
तब उन्होंने एटीएम कार्ड चेक किया। एटीएम कार्ड दूसरे के नाम का निकला। दूसरी घटना इसी 21 जुलाई की है। प्रतापगढ़ के लालगंज के गांव पूरे गोविंदराम मजरे भगौरा का मूलचंद शुक्ल 21 जुलाई को अमेठी किसी कार्य से आया था।
वह शहर स्थित आईसीआईसीआई एटीएम बूथ से पैसा निकालने गया। मूलचंद ने दो बार एटीएम मशीन में कार्ड लगाया लेकिन पैसा नहीं निकला।
इसी बीच पीछे खड़े एक युवक ने मूलचंद की मदद के बहाने एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर 10 हजार रुपये निकालकर उसे पकड़ा दिए। आरोप है कि इसी बीच उस युवक ने मूलचंद का एटीएम बदल लिया।
देर शाम मूलचंद के मोबाइल पर एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे एटीएम बदलने की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर प्रभारी निरीक्षक राम अवतार को दी है।