{"_id":"5953f6a04f1c1baa1b8b4704","slug":"181498674848-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों के पीछे पहुंचे प्रधान के बेटे समेत चार हत्या आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखों के पीछे पहुंचे प्रधान के बेटे समेत चार हत्या आरोपी
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाखों के पीछे पहुंचे प्रधान के बेटे समेत चार हत्या आरोपी
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार आरोपी खाकी की पकड़ से दूर
सीजेएम कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पांच लोगों की हत्या के मामले में प्रधान के तीन बेटे समेत चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। सभी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 के लिए जेल भेज दिया गया। वारदात में नामजद पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव समेत अन्य हत्या आरोपियों को खाकी अब तक पकड़ नहीं पाई है और न ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर पाई है। पुलिस दावा कर रही है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ ने कहा कि पूर्व प्रमुख की लोकेशन लेकर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं दिलदहलाने वाली वारदात का सच जानने के लिए पुलिस प्रधान के मुख्य आरोपी बेटे विजय कुमार उर्फ राजा यादव को रिमांड पर भी ले सकती है।
गौरतलब है कि सोमवार रात प्रतापगढ़ जिले के देवारा निवासी एवं पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला के अलावा चार अन्य की ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग के नजदीक हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई देवेश शुक्ल की तहरीर पर प्रधान पुत्रों राजा यादव, प्रदीप यादव और कृष्ण कुमार यादव व रोहनिया के पूर्व प्रमुख शिव कुमार यादव के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसमें प्रधान के तीनों बेटों व गांव के राम बहल यादव को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को दीवानी कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया।
वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार यादव समेत अन्य आरोपी खाकी की पकड़ से दूर हैं। सीओ एसपी उपाध्याय का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द फरार आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
वकीलों से मिले, जवाबी तहरीर देने की तैयारी
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग में हुए हादसे के बाद आरोपी पक्ष भी एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। प्रधान के बेटों के रिश्तेदार बुधवार को शहर के कुछ नामी वकीलों से मिले और उनको पूरे वाक्ए से अवगत कराया। इन लोगों ने एफआईआर लिखाने की तैयारी की है। इसका मजमून तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यदि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की तो अदालत का सहारे रिपोर्ट लिखाई जा सकती है। फिलहाल प्रधान पक्ष चुप बैठने के बजाय जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी में है।