फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.81 crores robbed from senior citizen

Lucknow News: वरिष्ठ नागरिक से हड़पे 1.81 करोड़

Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
1.81 crores robbed from senior citizen
लखनऊ। विपुलखंड निवासी 79 वर्षीय भूप नारायण सिंह ने महानगर के गोल मार्केट में रहने वाले वायु पुत्र बुलियन फर्म के मालिक जीडी अग्रवाल और उसके बेटे गौरव पर सोने में निवेश के नाम पर उनसे 1.81 करोड़ ठगने का आरोप लगाया है। मामले में महानगर पुलिस ने डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




भूप नारायण के मुताबिक 2013 में जीडी अग्रवाल ने उन्हें सोने में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। भूप नारायण ने रिटायरमेंट फंड व जमीन बेचने पर मिले 1.81 करोड़ चार बार में जीडी की फर्म में निवेश कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद जब उन्होंने मुनाफे संग रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध पर आरोपी के बेटे ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन



नौकरी के नाम पर पांच लोगों से ऐंठे 45.22 लाख

लखनऊ। राजाजीपुरम निवासी मदन गोपाल अवस्थी ने खुद को एफसीआई में सुपरवाइजर बताने वाले गुजरात के भरूच निवासी शिव शंकर व चार अन्य पर नौकरी के नाम पर 45.22 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मदन के मुताबिक 2022 में परिचित शिव शंकर ने उनकी नौकरी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में लगवाने की बात कही थी। झांसे में आए मदन ने 2023 से दिसंबर 2024 आरोपी को सात लाख 82 हजार रुपये दिए थे। मगर उनकी नौकरी नहीं लगी। मदन के मुताबिक इस बीच उन्हें पता चला कि आरोपी व उसके परिवार के चार लोगों ने इंदिरानगर के आरपी सिंह से 15 लाख, बाराबंकी के ऋषिकांत से 13,40 लाख व बलिया निवासी दीपक से भी नौ लाख रुपये ऐंठे हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मामले के तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed