{"_id":"5ee290408ebc3e42b82f2fd1","slug":"180-labourers-arrived-lucknow-by-flight-and-they-thanked-big-b97","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में फंसे 180 कामगार प्लेन से आए लखनऊ, खिले चेहरे, बिग बी को कहा शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में फंसे 180 कामगार प्लेन से आए लखनऊ, खिले चेहरे, बिग बी को कहा शुक्रिया
Fri, 12 Jun 2020 10:46 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण महीनों से मुंबई में फंसे 180 कामगार जब गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरे तो सभी के चेहरों पर खुशी थी। सभी ने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहा। सुबह पौने दस बजे मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट अमौसी पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
इसमें अधिकतर सैलून, टेलरिंग व मैकेनिक का काम करने वाले और उनके परिजन थे, जिन्होंने पहली बार हवाई यात्रा की थी।
- फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने 180 श्रमिकों को मुंबई से वापस उत्तर प्रदेश भेजने के लिए विमान में सीटें बुक कराई थीं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर एके शर्मा ने बताया कि मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 9905 सुबह करीब 9:45 बजे एयरपोर्ट पहुंची। जहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांचें की गईं, जिसके बाद उन्हें रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार विमान में बैठे, खिले चेहरे
नगमा खातून उन्नाव की रहने वाली हैं। बुधवार सुबह जब अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं तो उनकी खुशी देखने लायक थी। मगर रोजी-रोटी छिनने का दर्द था, लेकिन जीवन में पहली बार हवाई सफर की खुशी भी थी। कमोबेश ऐसी खुशी मुंबई से पहुंची फ्लाइट से उतरे अधिकतर यात्रियों के चेहरे पर थी।

कामगार
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में नहीं मिल रही थी जगह
मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले इलियास मुंबई में दर्जी का काम करते हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उनकी खुशी देखने लायक थी। उन्होंने बताया कि हाजी अली की रहमत से वह अपने घरों तक वापस पहुंच सके। उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी शुक्रिया अदा किया। इलियास ने बताया कि उन्होंने ट्रेन से भी वापस आने का प्रयास किया था, लेकिन जगह न मिलने सके कारण असफल रहे। इस बीच उन्हें इस विमान के बारे में जानकारी मिली तो पंजीकरण करा लिया। ऐसे ही गोंडा के आरिफ सलमानी ने बताया कि वह मुंबई में सैलून चलाते हैं। लंबे समय से लॉकडाउन में फंसे थे। मगर ऊपर वाले और बिग बी की मदद से वे अपने प्रदेश लौट सके हैं।