फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 thousand travellers got selected for haj yatra.

लॉटरी से चुने गए 18 हजार हज यात्री, खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये की

Tue, 23 Jan 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
18 thousand travellers got selected for haj yatra.
- फोटो : amar ujala

दिल में हज की ख्वाहिश लिए प्रदेश के 33 जिलों से 18 हजार 77 आजमीन-ए-हज को कुर्राअंदाजी (लॉटरी) के जरिए सोमवार को चयनित किया गया। प्रदेश के 42 जिलों में निर्धारित कोटे से कम आवेदन आने पर वहां के सभी नौ हजार 121 आवेदकों को बगैर लॉटरी के सीधे चुन लिया गया था।

विज्ञापन


रिजर्व श्रेणी के 2,621 बुजुर्ग हज यात्री और बिना महरम की 8 समूह की 32 महिला हज यात्री भी पहले ही चयनित किए जा चुके हैं। सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में ऑनलाइन कुर्रा का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर किया।
विज्ञापन


हज 2018 के लिए राज्य हज कमेटी को प्रदेश भर से 42,892 हज आवेदन प्राप्त आए थे। कुर्रा में 33 जिलों के 18 हजार 77 आजमीन-ए-हज का चयन किया गया। दूसरे राज्यों से सीटें बचने के बाद सूबे को मिलने वाले कोटे से प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को चयनित किया जाएगा। हज कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित हज यात्रियों की सूची राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.uphajcommittee.com पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज खर्च की पहली किस्त 81 हजार की
हज के लिए चयनित होने वाले हज यात्री अब हज खर्च की पहली किस्त 81 हजार रुपये की होगी। चयनित हज यात्री अपना पासपोर्ट व 81 हजार रुपये की पहली किस्त बैंक में जमा कर उसकी रसीद हज कमेटी कार्यालय पर जमा करें।

इस्लाम में हज सब्सिडी जायज नहीं

18 thousand travellers got selected for haj yatra.
मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala

हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने हज को इस्लाम का अहम फरीजा बताते हुए कहा कि हज सब्सिडी इस्लाम मे जायज नही है। इसे किसने शुरू किया इस पर बहस नही हो रही है। भाजपा सरकार 22 करोड़ नागरिकों की है।

हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि हज यात्रा के लिए उड़ान तय करने के लिए ग्लोबल टेंडर नही हो सकता है। भारत सरकार और सऊदी अरब के बीच एग्रीमेंट है कि हज यात्रा के लिए 50 फीसद सऊदी एयरलाइंस और 50 फीसद इंडियन एयरलाइंस की उड़ाने रहेंगी।

भाजपा सरकार मे मुस्लिम हितों की नहीं होगी अनदेखी: लक्ष्मीनारायण
अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज सभी वर्गों के हितों पर काम कर रही है। प्रदेश के सभी जाति धर्म के लोग सरकार का अंग हैं। उन्होंने आजम को निशाने पर लेते हुए कहा कि शायद उन्हें मेरी शक्ल पसंद नही है या फिर वो धर्म परिवर्तन करने वाले हैं। इसीलिए हज कमेटी के चेयरमैन होते हुए भी वो कार्यक्रम से नदारद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed