{"_id":"6af77876dbcd63ca6d090407","slug":"18-of-the-states-population-is-in-a-pre-diabetic-state-lucknow-news-c-13-lko1096-2006963-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रदेश की 18 फीसदी आबादी प्री-डायबिटीज की स्थिति में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रदेश की 18 फीसदी आबादी प्री-डायबिटीज की स्थिति में
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम।
लखनऊ। प्रदेश की करीब 18 फीसदी आबादी प्री-डायबिटीज का शिकार है। यानी हर 100 में से 18 लोगों को भविष्य में डायबिटीज होने का जोखिम है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में एक डायबिटीज मरीज की तुलना में लगभग चार गुना लोग प्री-डायबिटीज से जूझ रहे हैं। हालांकि, समय रहते जांच और जीवनशैली में बदलाव करके इस खतरे को कम किया जा सकता है। यह जानकारी रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के सचिव डॉ. अजय तिवारी ने दी।
डॉ. तिवारी ने बताया कि शुरुआती अवस्था में खानपान सुधारने, नियमित व्यायाम करने और वजन नियंत्रित रखने से डायबिटीज को टाला जा सकता है। डायबिटीज रोकथाम कार्यक्रम के मुताबिक, वजन में महज पांच फीसदी कमी से बीमारी का खतरा 58 फीसदी तक घट सकता है। विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरएसएसडीआई के यूपी चैप्टर की ओर से रूमी गेट के पास आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तिवारी ने
कहा कि डायबिटीज के इलाज के तरीके लगातार बदल रहे हैं। इनकी जानकारी डॉक्टरों और आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि देश की 11.4 फीसदी आबादी डायबिटीज और 15.3 फीसदी प्री-डायबिटीज की स्थिति में है। दुनिया का हर छठा डायबिटीज मरीज भारत में रहता है।
विज्ञापन
केजीएमयू के फिजियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नरसिंह वर्मा ने कहा कि नियमित जांच और समय पर इलाज से बीमारी नियंत्रित की जा सकती है। इसके लिए वजन और खानपान पर नियंत्रण के साथ शारीरिक सक्रियता जरूरी है। कार्यक्रम में पार्षद अनुराग, डॉ. अनुज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
नीली रोशनी से रोशन हुआ रूमी गेट
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आरएसएसडीआई के यूपी चैप्टर ने रूमी गेट को नीली रोशनी से रोशन किया। नीली रोशनी मधुमेह के प्रति जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक है। प्रमुख इमारतों और स्मारकों को नीली रोशनी से रोशन कर लोगों को बीमारी की रोकथाम, समय पर जांच और बेहतर इलाज के प्रति जागरूक किया जाता है।