फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 doctors of KGMU got corona infection

केजीएमयू के 18 डॉक्टरों में मिला संक्रमण, सपा एमएलसी व उनकी पत्नी भी पॉजिटिव

Sun, 30 Aug 2020 11:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
18 doctors of KGMU got corona infection
सांकेतिक तस्वीर

केजीएमयू के 18 डॉक्टरों में रविवार को संक्रमण पाया गया है। इससे यहां हलचल मची हुई है। हालांकि केजीएमयू प्रशासन डॉक्टरों के पॉजिटिव होने के मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, सपा नेता आनंद भदौरिया सहित 999 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  

विज्ञापन


केजीएमयू में चिकित्सक व चिकित्साकर्मियों के पॉजिटिव होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्र बताते हैं कि यहां रविवार को 18 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह डॉक्टर क्वीन मेरी, ट्रॉमा के होल्डिंग एरिया, कोरोना वार्ड, सर्जिकल आंकोलॉजी, विभाग में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब केजीएमयू में कुल पॉजिटिव चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की संख्या 300 से अधिक हो गई है।

छात्राओं ने डीन को लिखा पत्र
एमबीबीएस 2016 बैच की छात्राओं ने मेडिसिन संकाय की डीन को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि उनके हॉस्टल के स्वीपर से लेकर अन्य कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। कुछ छात्राओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ऐसे में सभी की जांच कराई जाए। साथ ही सितंबर में शुरू हो रही क्लास पर भी विचार किया जाए। नियमित के बजाय वर्चुअल क्लास चलाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के पॉजिटिव आने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। छात्राओं के पत्र पर केजीएमयू प्रशासन विचार कर रहा है।
-डॉ. सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी केजीएमयू
 

सपा एमएलसी ने फेसबुक पर दी जानकारी 

सपा एमएलसी आनंद भदौरिया व उनकी पत्नी ने एंटीजेन जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर खुद व पत्नी के संक्रमित होने की जानकारी दी। लोगों से अपील की कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह जांच करा लें।

स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी संक्रमित
कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य महानिदेशालय के 15 कर्मचारी कर्मचारी वायरस की चपेट में आ गए हैं। 28 अगस्त को 73 कर्मचारियों के नमूने लिए गए। रविवार को आई रिपोर्ट में 15 संक्रमित मिले। अब तक 50 से ज्यादा कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

यहां मिले मरीज
इंदिरा नगर में 48, ठाकुरगंज में 27, तालकटोरा में 36, हसनगंज में 21, गोमती नगर में 45, महानगर में 38, हजरतगंज में 32, मड़ियांव में 26, रायबरेली रोड में 41, चौक में 33, जानकीपुरम में 37, विकासनगर में 27, सआदतगंज में 13, गुडंबा में 17, कृष्णानगर में 14, कैंट में 44, आलमबाग में 41, नाका में 18, अलीगंज में 37, काकोरी में 15, हुसैनगंज में 14, सरोजनीनगर में 12 और चिनहट में 18 में मरीज पाये गये।

अगस्त में 831 रहा है सर्वाधिक
अगस्त में मरीजों का ग्राफ 362 से शुरू हुआ था। फिर सप्ताहभर तक 600 के आसपास रहा। 11 अगस्त को 831 मरीज पाए गए। फिर पॉजिटिव का ग्राफ 600 से 700 के बीच रहा। 16 अगस्त को 814 मरीज मिले। इसके बाद फिर आंकड़ा 600 से 700 के बीच में आ गया। 30 अगस्त को 999 मरीज मिलने से अचानक ग्राफ में उछाल आया है। इसके पीछे चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि प्राइवेट पैथोलॉजी में जांच का डाटा अपडेट होने और विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से यह ग्राफ बढ़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन बाद आंकड़ा फिर 700 के आसपास आ जाएगा। 

फैक्ट फाइल 
- 27034 अब तक कुल मरीज 
- 3953 के नमूने लिए रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed