फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 dengue patients found

Lucknow News: डेंगू के 18 मरीज मिले, 23 बुखार पीड़ित भर्ती

Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
18 dengue patients found
रायबरेली। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को मासूम के साथ 18 और लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में पहुंचे 23 बुखार पीड़ितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या बढ़ने से पीडियाट्रिक आईसीयू और डेंगू वार्ड भर गए हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुई एलाइजा जांच में शनिवार को प्रेमलाल (2), सरला देवी (35), अरविंद तिवारी (30), रागिनी (46), अवधेश कुमार (47), शिवसागर (30), करन सिंह (19), लक्ष्मी (14), उमर इस्लाम खान (60), श्रृष्टि गुप्ता (10), प्रशांत सिंह (22), विकास (25), आकाश कुमार (28), प्रदीप गुप्ता (32), रानो देवी (45), जितेंद्र कुमार (35), राकेश कुमार (45) और मो. इकराम (38) डेंगू संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

इनमें कई डेंगू पीड़ितों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज लगातार बढ़ने से डेंगू वार्ड भर गया है। इसके लिए प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ी है। अस्पाल की ओपीडी के साथ इमरजेंसी में लगातार बुखार पीड़ित पहुंच रहे। शनिवार को इमरजेंसी में पहुंचे 23 बुखार पीड़ितों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू जांच के कार्ड खत्म, एलाइजा की किट आई
जिला अस्पताल में कार्ड से जांच में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की जाती है। अस्पताल में जांच के कार्ड खत्म हो गए हैं। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। एलाइजा जांच के लिए करीब 400 किट आ गई हैं। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि डेंगू जांच के लिए किट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed