फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 Crore spend from parshad kota on renovation of schools

स्कूलों के कायाकल्प पर खर्च होंगे पार्षद कोटे के 18 करोड़

Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
18 Crore spend from parshad kota on renovation of schools
पार्षद कोटे की चौथी किस्त का पैसा प्राइमरी स्कूलों के कायाकल्प पर खर्च करने को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद अब थम गया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम नगर आयुक्त के साथ पार्षदों की विशेष बैठक में हल निकल गया। इस पर पार्षद कोटे के 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिन वार्डों में स्कूल हैं, वहां पार्षद इसके कायाकल्प के लिए कोटे का पैसा देंगे। वहीं, जिन वार्डों में स्कूल नहीं है, वहां पार्कों को संवारा जाएगा।
नगर आयुक्त अजय द्विवेेेदी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के करीब 250 स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत संवारा जाना है। इसके लिए 18 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है।
यह वार्ड विकास प्राथमिकता निधि से खर्च होगा। इसके लिए पार्षदों के प्रस्ताव पर स्कूलों में काम कराया जाएगा। सभी 110 वार्डों में 55 ही ऐसे हैं जहां प्राइमरी स्कूल हैं।
विज्ञापन

जिन वार्डों में स्कूल नहीं हैं, वहां वार्ड विकास निधि की चौथी किश्त से पार्कों को संवारने का काम प्राथमिकता पर होगा।
यह भी वादा किया गया कि स्कूल संवारने के लिए जो काम होगा, उसका भुगतान मार्च से पहले कर दिया जाएगा।
35 लाख में से 15 लाख तक स्कूलों पर होंगे खर्च
जियामऊ कल्याण मंडप में बैठक में कई पार्षदों ने कोटे से कार्य लेकर बंदिश लगाने पर नाराजगी भी जताई। कुछ ने कहा, जब सदन में पास प्रस्ताव पर प्रशासन अमल नहीं कर रहा तो सदन को भंग कर देना चाहिए। एक पार्षद ने कोटे से स्कूल का काम ही कराने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या ऐसा कोई आदेश है। एक घंटे तक चली नोकझोंक के बाद तय हुआ कि किश्त के करीब 35 लाख रुपये में से स्कूलों पर करीब 15 लाख तक खर्च किए जाएंगे। सपा पार्षद दल नेता रेशू ने कहा कि कुछ पैसा स्कूलों के लिए देना होगा। कांग्रेस पार्षद अमित चौधरी ने कहा, जहां स्कूल नहीं हैं वहां पार्षद अपने हिसाब से काम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
योजना के तहत स्कूलों में करवाए जाएंगे ये काम होंगे
नगर आयुक्त ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत काम कराने के लिए बेसिक शिक्षा का शासनादेश है। इसमें स्कूलों की रंगाई-पुताई, पेयजल का इंतजाम, सबमर्सिबल लगाना, शौचालय में पानी का इंतजाम और टंकी लगाना, स्कूल गेट से क्लास रूम तक इंटरलॉकिग, प्लास्टर, गेट की मरम्मत आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed